मोदी सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम ने इतिहास रचा है। बता दें कि इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश सरकार ने उठाया है।
नई दिल्ली: मोदी सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम ने इतिहास रचा है। बता दें कि इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश सरकार ने उठाया है। यहां पीएम-किसान स्कीम के तहत 2.14 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला है। जबकि देश में इसके लाभार्थियों की कुल संख्या 10 करोड़ है। PM Kisan की टक्कर की हैं ये योजनाएं, उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

इसी तरह प्रदेश में 1.44 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड पहले से थे, 12 लाख नए बनाए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के साथ आयोजित एक वर्चुअल बैठक में इस बात की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 450 किसान उत्पादक संगठन पहले से हैं। अब हर विकासंखड में हम एक-एक एफपीओ बना रहे हैं. इस तरह इनकी संख्या 825 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 45 कृषि उत्पादों को मंडी शुल्क से मुक्त कर दिया गया है।
इस सीएम ने कहा, अभी यूरिया की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसकी आपूर्ति सामान्य की जा रही है। किसानों के लिए 30 दिनों तक भंडारण निशुल्क रखा गया है, उससे ज्यादा अवधि के लिए रखने पर शुल्क में 30 प्रतिशत छूट मिलेगी। सीएम योगी ने कहा 8.50 लाख मीट्रिक टन अनाज भंडारण के लिए 5,380 जगह कार्ययोजना बनाई हैं, जिसमें रखे अनाज पर किसान ऋण भी ले सकेंगे। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि फसल कटाई के बाद भंडारण, प्रोसेसिंग जैसी स्थाई व्यवस्थाओं के लिए ही एक लाख करोड़ रू. की राशि प्रधानमंत्री ने दी है। दस हजार नए एफपीओ बनाने के लिए भारत सरकार साढ़े 6 हजार करोड़ रू. से ज्यादा राशि का निवेश करेगी।

सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए ऐतिहासिक अध्यादेशों सहित रिफार्म्स के पीछे एकमात्र उद्देश्य किसानों का हित ही है। इन रिफार्म्स का सार यहीं है कि किसान अपनी जमीन पर स्वयं ही खेती करेगा और जो उपज पैदा होगी, उसे कहीं भी-कभी भी- किसी को भी बेच सकेगा, जिससे उससे अच्छी आय प्राप्त होगी। तोमर ने स्पष्ट किया कि संविदा खेती का मतलब यह कतई नहीं है कि किसान की खेती या जमीन पर किसी और का कब्जा हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications