नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान पीएम-किसान योजना के तहत करीब 8.89 करोड़ किसानों के बैंकखातों में 17,793 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने यह जानकारी दी है। अगर यह पैसा न मिला हो संबंधित लोग ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उनको पीएम किसान की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आधार नंबर के माध्यम से लोग अपने पैसों की जानकारी कर सकते हैं।

लॉकडाउन के दौरान किसानी की छूट
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के चलते देशभर लॉकडाउन जारी है, लेकिन केंद्र सरकार ने खेती-किसानी से संबंधित कार्यों के लिए इससे छूट दी है। साथ ही सरकार कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ भी किसानों को पहुंचा रही है। इसके तहत 24 मार्च से लेकर अब तक पीएम किसान योजना के 8.89 करोड़ लाभार्थियों के खातों में 17,793 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।
1 लाख टन से ज्यादा दाल राज्यों को दी
विभाग ने बताया कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत घोषित दाल वितरण के लिए करीब 1,07,077.85 टन दाल राज्यों को भेजी गई है। केंद्र सरकार की एजेंसी नैफेड दाल की खरीद व भंडारण करती है। यह कृषि सहाकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत आती है। विभाग ने बताया कि इस योजना के तहत देशभर में 19.50 करोड़ परिवारों को दाल वितरण किया जा रहा है।
1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का जारी हुआ है आर्थिक पैकेज
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से जारी लॉकडाउन के चलते खड़ी हो रहीं आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने 1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज घोषित किया है। इसके तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए देश के प्रत्येक राशनकार्ड धारक परिवार को हर महीने एक किलो दाल और पीडीएस के प्रत्येक लाभार्थी को 5 किलो अनाज अगले तीन महीने तक देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें : बिना किस्त वाला Anti Lockdown Loans, जानें कैसे लें
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
