नई दिल्ली। पाकिस्तान का बीता शुक्रवार अच्छा नहीं रहा। इस दिन पेट्रोल, डीजल और मिट्टी के तेल के रेट में भारी भरकम इजाफा कर दिया गया है। पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन की खबर के अनुसार पेट्रोल की कीमत में एक ही बार में ही 25.58 रुपये का इजाफा कर इसे 100.10 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर कर दिया गया है। पहले पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 74.52 रुपये प्रति लीटर था। वहीं डीजल के दाम को भी बढ़ाया गया है, और पाकिस्तान में भी डीजल अब पेट्रोल से महंगा हो गया है।

जानिए पाकिस्तान में डीजल के दाम
अब पाकिस्तान में पेट्रोल से ज्यादा महंगा डीजल है। पाक में डीजल की कीमत 21.31 रुपये बढ़कर 101.46 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने केरोसिन की कीमत में भी इजाफा किया है। केरोसिन की कीमत में 23.50 रुपये का बदलाव आया है। पहले यह 35.56 रुपये थी, जो अब बढ़कर 59.06 रुपये प्रति लीटर हो गई। पाकिस्तान के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी खाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर केरोसिन का इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों के पास कुकिंग गैस की सुविधा नहीं है, वे खाना बनाने में इसी का इस्तेमाल करते हैं।
बदली हुई कीमतें लागू हो गई हैं
पाकिस्तान में बदली हुई कीमतें शुक्रवार यानी 26 जून से ही प्रभावी हो गई हैं। वैसे आमतौर पर पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की संशोधित कीमतों को आमतौर पर महीने के अंतिम दिन बताया और लागू किया जाता था। लेकिन इस बार इसे महीने के बीच में ही कर दिया गया है।
लोगों पर दोहरी मार
पाकिस्तान में एक तो अब लोगों को महंगा पेट्रोल और डीजल लेना होगा, वहीं इससे महंगाई भी बढ़ेगी। इससे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। पाकिस्तान के लोग पहले से ही लॉकडाउन और कोरोना महामारी से परेशान चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जानें भारत के हर शहर के Petrol-Diesel-CNG और LPG के रेट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
