ICICI Lombard Report: हाल ही में आईसीआईसीआई लोंबार्ड के द्वारा हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़ते हुए ट्रेंड पर एक रिपोर्ट निकल गई है। इसके मुताबिक पता चला है कि 35 साल तक की उम्र वाले निवेशक पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार हो गए हैं। इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि लगभग 60 प्रतिशत लोग टैक्स सेविंग के लिए अपने परिवार के लोगों की दोस्तों की बैंक रिलेशनशिप मैनेजर की ज्यादातर मदद लेते हैं और उनकी सलाह पर भरोसा करते हैं।
एक इस रिपोर्ट के मुताबिक 26 से लेकर 35 साल तक के लोग इंश्योरेंस में, लाइफ इंश्योरेंस में, फिक्स डिपॉजिट में और म्युचुअल फंड जैसे स्कीम में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। इससे फाइनेंशियल प्लानिंग की और उनके सक्रिय नजरिए के बारे में पता चलता है।

आईसीआईसीआई लोंबार्ड की इस रिपोर्ट में पता चला है कि अब लोगों का ज्यादातर ध्यान और रुझान टैक्स बेनिफिट वाले हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ काफी बढ़ा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक टैक्स सेविंग विकल्प के रूप में हेल्थ इंश्योरेंस को लोग ज्यादा वरीयता दे रहे हैं। इससे एक तरफ उनके टैक्स में काटने वाले पैसे बचते हैं दूसरी तरफ उनका स्वास्थ्य भी सुरक्षित होता है।
इस रिपोर्ट में पता चला है कि करीब 84 प्रतिशत लोग वित्तीय रूप से काफी समझदार बन चुके हैं और उन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस में निवेश किया है। इस बात से यह चीज एकदम साफ हो जाती है कि लोगों का रुझान काफी ज्यादा हेल्थ कवरेज की तरफ जा रहा है।
आईसीसी लोमबॉर्ड की इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि लोगों में अभी काफी ज्यादा जागरूकता फैलाई जानी बाकी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अब तक 54प्रतिशत तक उपभोक्ताओं को इस बात की भी पूरी जानकारी नहीं है कि वे हेल्थ इंश्योरेंस में निवेश करके टैक्स की बचत भी कर सकते हैं।
इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि हेल्थ इंश्योरेंस आने वाले समय में काफी ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर सकता है, क्योंकि इसमें से करीब 98 प्रतिशत तक लोगों ने वापस से अगले साल अपने हेल्थ इंश्योरेंस को रिन्यू करने की बात कही है।
जब स्वास्थ्य बीमा की बात आती है, तो स्वास्थ्य बीमा खरीदने का एक प्रमुख कारण इसका कैशलेस हैं। मेडिकल इंश्योरेंस के द्वारा बचत और बढ़ते हुए मेडिकल खर्चों को मैनेज करना है।
आपकी जानाकारी के लिए बता दें कि हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले उपभोक्ताओं को में से 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने की मुख्य वजह को टैक्स बेनिफिट बताया है।
आईसीसी लोमबोर्ड द्वारा लाई गई इस रिपोर्ट से कई चीजे खुलकर सामने आई है। इसमें यह पता चला है कि लोगों का रुझान हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स बेनिफिट को लेकर लोगों में काफी कम जागरूकता है और जैसे-जैसे लोगों को इसके बारे में पता चला जाएगा वैसे-वैसे उनका हेल्थ इंश्योरेंस में इन्वेस्टमेंट और बढ़ता जाएगा।
इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि 26 से 35 साल के लोग के अंदर इन्वेस्टमेंट को लेकर काफी ज्यादा जागरूकता बढ़ी है और वो हेल्थ इंश्योरेंस म्युचुअल फंड और दूसरे स्कीम में जबरदस्त पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए क्या भारत बनने जा रहा है, दलहन में आत्मनिर्भर
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications