भारत में कोरोना के कारण ज्यादातर कंपनियां छंटनी और सैलरी में कटौती कर रही हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के कारण ज्यादातर कंपनियां छंटनी और सैलरी में कटौती कर रही हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। पेटीएम की युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कोविड-19 की महामारी के बीच 1000 लोगों को नौकरी देगा। बता दें कि ये नयी भर्तियां देश में फाइनेंशियल व वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज समेत विभिन्न श्रेणियों में कारोबार का विस्तार करने के लिए की जा रही हैं। ये Bank दे रहा 1,000 लोगों को नौकरी, घर बैठे करना होगा काम ये भी पढ़ें

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अगले कुछ महीनों में कंपनी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करेगी। इसमें इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट्स, वित्तीय विश्लेषकों के साथ-साथ अन्य टेक व नॉन-टेक भूमिकाएं शामिल हैं। पेटीएम ने कहा कि वह अपनी फाइनेंशियल और वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रही है और इसलिए उसने कंपनी में नियुक्तियों की रफ्तार बढ़ायी है। पेटीएम और उसकी समूह कंपनियां ऋण, बीमा, संपत्ति प्रबंधन और ऑफलाइन भुगतान जैसे क्षेत्रों में अपना परिचालन बढ़ा रही हैं। इसलिए कंपनियों को अधिक संख्या में टेक और नॉन-टेक कर्मचारियों की जरूरत है।
50 से ज्यादा होंगे टॉप अधिकारी
पेटीएम ने इस बात की जानकारी दी है कि टीम का यह विस्तार पेटीएम की ग्रोथ जर्नी को आगे बढ़ाने के लिए इनोवेटिव फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के परिचालन में टेक व नॉन-टेक हायरिंग करने के अलावा पेटीएम वरिष्ठ स्तर पर 50 से अधिक लोगों को वाइस प्रेसिडेंट या उससे ऊपर के पदों पर नियुक्त करने की प्रक्रिया में है। अप्रैल में कंपनी ने 500 नयी भर्तियां करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि पिछले चार महीने में वह करीब 700 लोगों की भर्ती कर चुकी है।
कंपनी ने नहीं की किसी इंप्लॉई की छंटनी
वहीं सीनियर लीडर्स की छंटनी की रिपोर्ट्स को लेकर पेटीएम ने कहा है कि हमने किसी भी इंप्लॉई की छंटनी नहीं की है, न ही किसी की सैलरी काटी है। अप्रैल 2019 से लेकर अभी तक लगभग 20 सीनियर एग्जीक्यूटिव्स ने कंपनी छोड़ी है, वहीं वाइस प्रेसिडेंट व इससे ऊपर के पदों पर 140 लोग नियुक्त किए गए हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
