कोरोना संक्रमण के बीच के अच्छी खबर सामने आई है। बैंकिग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक अगले एक साल में कम से कम 1000 लोगों को जॉब देने की योजना बनाई है।
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बीच के अच्छी खबर सामने आई है। बैंकिग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक अगले एक साल में कम से कम 1000 लोगों को जॉब देने की योजना बनाई है। जी हां निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने अगले एक साल में एक हजार तक लोगों को रोजगार देने की योजना बनाई है। इसके लिए बैंक ने गिग-अ-ऑपरच्युनिटीज पहल की शुरुआत की है। इस मॉडल के तहत कोई भी प्रतिभावान उम्मीदवार देश के किसी भी हिस्से से बैंक के साथ काम कर सकता है। बता दें कि इस बात की जानकारी बैंक के एक अधिकारी ने दी। Free में लें 20,000 रु का कोरोना बीमा कवर, खोलना होगा सेविंग अकाउंट ये भी पढ़ें
1,000 लोगों को देगा नौकरी
इस मॉडल में काम करने के दो तरीके होंगे- पहला पूर्णकालिक स्थायी नौकरी और दूसरा प्रॉजेक्ट के आधार पर खास अवधि तक सीमित। एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट केंद्र) राजेश दाहिया ने कहा कि हमारा विचार है कि गिग बड़ी (नियमित) नौकरियां होंगी। हम इसे एक सामान्य नौकरी की तरह प्रभावी बनाना चाहते हैं। अगले एक साल में, हम इस मॉडल के माध्यम से काम करने वाले 800-1,000 लोगों को जोड़ेंगे और यह मैं न्यूनतम कह रहा हूं।
बैंक करेंगा अच्छी प्रतिभाओं की तलाश
एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि इससे पहले मानसिकता यह थी कि काम करने के लिए आपको कार्यालय आना होगा, लेकिन अब घर से काम की अवधारणा ने कई चीजें बदल दी हैं। लोग घर से काम करने को लेकर पहले हिचकिचाते थे, लेकिन अब उन्हें इसकी आदत पड़ गई है और यह बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है। इस बात की भी जिक्र किया कि बैंक देश भर के युवाओं, अनुभवी मध्यम स्तर के प्रोफेशनल्स और महिलाओं सहित अच्छी प्रतिभाओं की तलाश करेगा।
मिले 3000 से अधिक CV
बैंक द्वारा शुरू कि गई गिग-अ-ऑपरच्युनिटीज में फुल टाइम परमानेंट नौकरी के साथ-साथ एक तय अवधि के लिए प्रॉजेक्ट आधारित नौकरियां भी होंगी। यह तय अवधि 8 माह या 1 साल की हो सकती है। एक्सिस बैंक ये अवसर पार्ट टाइम बेसिस पर नहीं दे रही है, बल्कि ये फुल फ्लेज्ड जॉब्स हैं और ये इंडस्ट्री के मानकों के अनुरूप होंगी। उन्होंने कहा कि हमने इस पहल के तहत अपनी वेबसाइट पर कई जॉब रोल्स रखे हैं और हर हेड के अंडर में कई लोग काम करेंगे। इस प्लेटफॉर्म की ओपनिंग के केवल 3-4 दिनों के अंदर ही पूरे भारत से 3000 से अधिक सीवी आ चुके हैं। तो अगर आप भी एक्सिस बैंक ये इस योजना का अवसर उठाना चाहते है तो आज ही बैंक कि वेबसाइट पर जाकर इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है। ताकि कंपनी योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें जल्द कंपनी के साथ जोड़ सके।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
