देश में कोरोना वायरस के ममाले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में लोगों को बेहतर और समय पर इलाज मिलना जरूरी है।
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के ममाले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में लोगों को बेहतर और समय पर इलाज मिलना जरूरी है। इसी को देखते हुए एक्सिस बैंक ने कोरोना के इलाज के लिए इंश्योरेंस कवर के साथ मिलेगा कैशबैक की सुविधा दे रहा है। जी हां एक्सिस बैंक ने बीते कल मंगलवार को एक नया सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किया है। इसकी खासियत यह है कि अकाउंट के साथ ग्राहक को फ्री में सालाना 20 हजार रुपये का हॉस्पिटल कैश इंश्योरेंस कवर भी मिलता है ,जो कोरोना वायरस की वजह से होने वाले अस्पताल के सभी खर्चों को कवर करता है। तेजी से बढ़ा नगदी का लेनदेन, जानिए आरबीआई के आंकड़े

महामारी में कवर देने वाला पहला सेविंग्स अकाउंट
जानकारी दें कि यह अपनी तरह का पहला सेविंग्स अकाउंट है, जो महामारी के लिए कवर दे कहा है। बैंक ने इसका नाम लिबर्टी सेविंग्स अकाउंट रखा है। इसमें ग्राहक के पास सेविंग्स अकाउंट में 25 हजार रुपये प्रति महीने का न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने या अपनी जरूरतों के मुताबिक हर महीने 25000 रुपये लिबर्टी डेबिट कार्ड या सेविंग्स अकाउंट से (नेटबैंकिंग, एक्सिस मोबाइल या यूपीआई के जरिए) खर्च करने का विकल्प है। बैंक ने बयान में बताया कि इस बचत खाते का मकसद कामकाजी वर्ग की लाइफस्टाइल जरूरतों को पूरा करना है जो 35 साल तक की उम्र में हैं।
मिलेगा 5 फीसदी कैशबैक का फायदा
हालांकि एक सर्वे से पता चला है कि इस वर्ग के ग्राहक अपने लाइफस्टाइल को अपग्रेड करने के लिए खाना, मनोरंजन, खरीदारी और ट्रैवल पर ज्यादा खर्च करते हैं। यह विक्रेता के ट्रांजैक्शन का 50 फीसदी हिस्सा होता है। इसलिए लिबर्टी डेबिट कार्ड इस तरीके से तैयार किया गया है कि ग्राहकों को ज्यादा फायदे मिलें। लिबर्टी सेविंग्स अकाउंट में ग्राहक हर वीकेंड पर खाने, मनोरंजन, खरीदारी और ट्रैवल पर किए गए खर्चों पर 5 फीसदी कैशबैक का फायदा उठा सकता है। यह पैकेज का हिस्सा है, जिसमें सालाना 15 हजार रुपये के बेनेफिट्स मिलेंगे।

ग्राहकों को कैशबैक के साथ मिलेगी ये सुविधाएं
ये बेनेफिट्स ग्राहकों को कैशबैक, बैंकिंग, डाइनिंग और तिमाही तौर पर खर्च करने वाले वाउचर के जरिए मिलेंगे। एक्सिस बैंक में ईवीपी- रिटेल लायबिलिटीज एंड डायरेक्ट बैंकिंग प्रॉडक्ट्स प्रवीण भट्ट ने कहा कि व एक्सिस बैंक में अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बेहतर बनाने के लिए लगातार इनेवेशन कर रहे हैं और इस प्रोडक्ट को भारत के युवा ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
