पेटीएम इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। पेटीएम ने अपने ग्राहकों को दिवाली से पहले तोहफा दे दिया है। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम अपने यूजर्स को अलग-अलग मोड के जरिए पेमेंट का विकल्प देती है।
नई दिल्ली: पेटीएम इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। पेटीएम ने अपने ग्राहकों को दिवाली से पहले तोहफा दे दिया है। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम अपने यूजर्स को अलग-अलग मोड के जरिए पेमेंट का विकल्प देती है। पेटीएम यूजर्स इस ऐप के जरिए यूपीआई से लेकर कई तरह के बिल्स का भुगतान चुटकी में कर लेते हैं। एक तरफ बैंक अकाउंट से पेटीएम वॉलेट से पैसे डालने पर यूजर्स को कोई चार्ज नहीं देना होता है। लेकिन, इसके उलट यानी पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर यूजर्स को चार्ज देना पड़ता था। कई यूजर्स को इसे लेकर चिंता थी। अब खुद पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। Paytm Money ने लॉन्च किया ETFs, जानिए आपको क्या होंगे फायदे ये भी पढ़ें

नहीं देना होगा कोई चार्ज
इस दौरान ट्वीट के जरिए एक यूजर ने पेटीएम के संस्थापक से पूछा कि अगर आप पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर लगने वाले 5 फीसदी चार्ज को हटा लेते हैं तो इससे क्या होगा? क्या इससे यूजर बेस बढ़ेगा? क्या यह कंपनी के लिए एक खतरा की तरह है? इसके जवाब में पेटीएम संस्थापक ने लिखा, अब यह जीरो है हां, हमने इस चार्ज को हटा दिया है। तो इस तरह अब पेटीएम यूजर्स को बैंक अकाउंट वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा।
दरअसल, वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम को सुविधा शुल्क वहन करना पड़ता है। वहीं जब कोई यूजर क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट के जरिए वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करता है तो पेटीएम आपके बैंक को एक तय फीस देता है। इस फीस के बदले पेटीएम आपसे कोई पैसे नहीं वसूलता है। लेकिन, जब कोई यूजर इस वॉलेट में ऐड किए गए पैसे को खर्च नहीं करके अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता है तो पेटीएम अपनी तरफ से दिए गए इस चार्ज को यूजर से वसूल लेता था। कंपनी ने अब इसी चार्ज को नहीं वसूलने की बात कही है।
पैसे ट्रांसफर करने पर देना होगा चार्ज
याद दिला दें कि हाल ही में पेटीएम ने जानकारी दी है कि 15 अक्टूबर से कोई व्यक्ति पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से मनी ऐड करता है तो उसे 2 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इस 2 फीसदी चार्ज में जीएसटी शामिल होगा। उदाहरण के लिए अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में 100 रुपये एड करते हैं तो आपके क्रेडिट कार्ड से 102 रुपये का पेमेंट करना होगा। पहले यह नियम 9 अक्टूबर से ही लागू होना था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
