पेटीएम मनी से अब ईटीएफ में भी निवेश कर सकेंगे। जी हां पेटीएम मनी पर अब यूजर गोल्ड, डेट और इक्विटी ईटीएफ की खरीद-बिक्री कर सकेंगे और शेयर बाजार में प्रतिभूतियों की ट्रेडिंग कर सकेंगे।
नई दिल्ली: पेटीएम मनी से अब ईटीएफ में भी निवेश कर सकेंगे। जी हां पेटीएम मनी पर अब यूजर गोल्ड, डेट और इक्विटी ईटीएफ की खरीद-बिक्री कर सकेंगे और शेयर बाजार में प्रतिभूतियों की ट्रेडिंग कर सकेंगे। इसके लिए पेटीएम मनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर ईटीएफ ट्रेडिंग की सुविधा लॉन्च की है। बाजार नियामक सेबी की तरफ से ईटीएफ ट्रेडिंग की मंजूरी मिलने के बाद पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा कि सभी निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में ईटीएफ को ऐड करना चाहिए, क्योंकि यह कम कीमत में काफी अच्छा मार्केट लिंक्ड रिटर्न देती है।

12 से 18 महीने में 1 लाख नए यूजर को जोड़ने का लक्ष्य
वहीं उन्होंने ने कहा कि ईटीएफ की खरीद-बिक्री के लिए पेटीएम मनी ने यूजर फ्रेंडली इंटरफेस विकसित किया है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी निवेशक अपनी सुविधा के हिसाब से अच्छा डिसिजन लेते हुए ETFs की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी अगले 12 से 18 महीने में इस प्लेटफॉर्म पर 1 लाख नए यूजर को जोड़ने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। पेटीएम मनी के इंटरेक्टिव यूजर इंटरफेस के जरिये आसानी से किसी ETFs के प्राइस में हुए बदलाव को ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर प्राइस अलर्ट भी सेट कर सकते हैं। पेटीएम मनी ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर हरेक ईटीएफ का प्राइस लाइव अपडेट होता रहता है और निवेशक ट्रेडिंग आवर्स में आसानी से ईटीएफ को बेच सकते हैं। इसका पैसा यूजर के बैंक अकाउंट में उसी समय ट्रांसफर हो जाता है।
यूजर्स को मिलेंगी कई सुविधाएं
बता दें कि एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ प्रतिभूतियों का कलेक्शन होता है जिसे किसी ब्रोकरेज फर्म के जरिये शेयर बाजार में बेचा और खरीदा जा सकता है। भारत में गोल्ड, इक्विटी और डेट सहित कुल 69 तरह के ETFs की ट्रेडिंग सेयर बादार में होती है। इसकी खास बात यह है कि शेयर की तरह ETFs खरीदने में आपको बड़ी राशि निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती है। पेटीएम मनी पर आप मिनिमम 16 रुपये में इक्विटी ईटीएफ, न्यूनतम 44 रुपये में गोल्ड ईटीएफ और कम से कम 120 रुपये में निफ्टी में इनवेस्ट कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में ईटीएफ की शुरुआत दिसंबर 2001 से हुई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
