नयी दिल्ली। कोरोनावायरस, कच्चा तेल और दिग्गज शेयरों में हुई बिकवाली ने शेयर बाजार की कमर तोड़ कर रख दी है। डब्लूएचओ द्वारा कोरोनावायरस को महामारी घोषित किये जाने के बाद वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों का हाल बुरा हो गया है। इस बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की भी हालत खराब हो गयी। सेंसेक्स में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स 2017 के स्तर पर पहुँच गया, जबकि निफ्टी 9600 के भी नीचे पहुँच गया है। इसी गिरावट के चलते निवेशकों के 11.42 करोड़ रुपये सिर्फ एक दिन में डूब गये। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी गिरावट के चलते मुकेश अंबानी के 1.11 लाख करोड़ रुपये डूबे।
कंपनियों के डूबे लाखों करोड़ रुपये
आंकड़ों के मुताबिक बीएसई कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 11.42 लाख करोड़ रुपये लुढ़क कर 126 लाख करोड़ रुपये रह गयी। ये 2017 के आंकड़ों के काफी करीब है। 30 जून 2017 को बीएसई की सभी लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 125.96 लाख करोड़ रुपये थी। जहां तक सेंसेक्स का सवाल है तो 35,697.40 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34,472.50 पर खुलने के बाद 2919.26 या 8.18 फीसदी की गिरावट के साथ 32,778.14 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 10,458.40 के मुकाबले सुबह 10,039.95 पर खुल कर अंत में 868.25 अंक या 8.30 फीसदी की गिरावट के साथ 9,590.15 पर बंद हुआ।
गिरे सेंसेक्स और निफ्टी के तमाम शेयर
आज शेयर बाजार में हुई चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स के प्रमुख 30 के 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी के भी 50 के 50 शेयरों में गिरावट आयी। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से एसबीआई में सबसे अधिक 13.23 फीसदी की गिरावट आयी। इसके अलावा ओएनजीसी में 12.63 फीसदी, एक्सिस बैंक में 12.27 फीसदी, आईटीसी में 11.07 फीसदी, टीसीएस में 9.45 फीसदी और टाइटन में 9.31 फीसदी की कमजोरी आयी।
सेंसेक्स की टॉप 10 गिरावट
-12 मार्च 2020 को सेंसेक्स 2919.26 अंक गिरकर बंद हुआ
-9 मार्च 2020 को सेंसेक्स 1941.67 अंक गिरकर बंद हुआ
-24 अगस्त 2015 को सेंसेक्स 1624.51 अंक गिरकर बंद हुआ
-28 फरवरी 2020 को सेंसेक्स 1448.37 अंक गिरकर बंद हुआ
-21 जनवरी 2008 को सेंसेक्स 1408.35 अंक गिरकर बंद हुआ
-24 अक्टूबर 2008 को सेंसेक्स 1070.63 अंक गिरकर बंद हुआ
-1 फरवरी 2020 को सेंसेक्स 987.96 अंक गिरकर बंद हुआ
-17 मार्च 2008 को सेंसेक्स 951.03 अंक गिरकर बंद हुआ
-3 मार्च 2008 को सेंसेक्स 900.84 अंक गिरकर बंद हुआ
-6 मार्च 2020 को सेंसेक्स 893.99 अंक गिरकर बंद हुआ
यह भी पढ़ें - शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, ये हैं 5 बड़े कारण
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
