नयी दिल्ली। शेयर बाजार में एक तरह की तबाही मची हुई है। इस समय ये अनुमान लगाना भी मुश्किल है कि मौजूदा संकट कब तक बना रहेगा। शेयर बाजार की हालत बेहद पतली होती जा रही है। स्थिति ये है कि आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट आयी। सेंसेक्स ने 2500 अंकों तक की डुबकी लगायी है। वहीं निफ्टी भी 9600 तक के स्तर तक फिसल गया। करीब पौने 1 बजे सेंसेक्स 2301 अंकों की गिरावट के साथ 33,396.36 पर है, जबकि 688 अंक लुढ़क कर 9,770.70 पर है। इस भारी गिरावट के 5 मुख्य कारण हैं। आइये जानते हैं उन कारणों के बारे में।

1. अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट
डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोनोवायरस को महामारी घोषित करने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक डॉव जोंस में भारी गिरावट आयी और 2008 के वित्तीय संकट के बाद इसे पहली बार मंदड़ियों के बाजार में दाखिल होने का ऐलान किया।
2. क्रूड ऑयल पर कोई राहत नहीं
कोरोनावायरस के कारण लोग यात्राएं नहीं कर रहे, जिससे क्रूड ऑयल की मांग बढ़ने की संभावना नहीं है। 1991 के बाद क्रूड में सोमवार को आयी सबसे बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को इसमें 6 फीसदी और बुधवार को 4 फीसदी की गिरावट आयी।
3. दिग्गज कंपनियों के शेयरों में जोरदार कमजोरी
शेयर बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण है दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट। इन दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। इन बड़े शेयरों में भारी गिरावट से पता चलता है कि निवेशक बाजार में चल रही मौजूदा अस्थिरता से सावधान हैं।
4. महामारी बन गया है कोरोनावायरस
दुनिया भर में कोरोनोवायरस के संक्रमित मामलों में वृद्धि का असर आर्थिक विकास की भावना पर भी पड़ा है। इसके 100 देशों में फैलने को देखते हुए WHO ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। भारत में कोरोनावायरस के मामले 73 हो गये हैं।
5. विदेशी निवेशक कर रहे लगातार बिकवाली
विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार मार्च में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजारों में 20,000 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिये हैं।
यह भी पढ़े - कमाई का जोरदार मौका : Reliance के शेयर में 60 फीसदी बढ़त की उम्मीद
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
