Post Office Franchise: अगर आप किसी सरकारी संस्थान के साथ जुड़कर बिजनेस करना चाहते हैं तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिस बिजनेस में आप सरकारी संस्थान के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं और एक मोटा पैसा कमा सकते हैं। आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी खोल सकते हैं।

देश में मौजूदा समय में लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। समय-समय पर सरकार ने इनकी सुविधाओं का विस्तार किया है। इसके माध्यम से कई सारे काम किए जा सकते हैं। इसमें स्टेशनरी को भेजना, मनी ऑर्डर भेजना,
स्मॉल सेविंग अकाउंट खुलवाना, स्टैम्प और पोस्ट भेजना और मंगवाना, जैसे तमाम काम पोस्ट ऑफिस में किए जाते हैं।
नए पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए इंडिया पोस्ट ने फ्रेंचाइजी योजना को शुरू किया है। इसका मतलब आप पोस्ट ऑफिस खोल सकेत हैं और पैसा कमा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, देश के कई सारे ऐसे इलाके है जहां अभी भी पोस्ट ऑफिस की पहुंच नहीं बन पाई है। इसी को ध्यान में रखते हुए फेंचाइजी दी जा रही है।
दो तरह की फ्रेंचाइजी पोस्ट ऑफिस की तरफ से दी जाती हैं। इसमें पहली फ्रेंचाइजी की बात करें तो फिर इसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट की है। वही, दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है। इसमें से आप कोई भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।
इसके अलावा ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं। इसको पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है।
पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी स्कीम के तहत कोई भी इंडिविजुअल छोटी रकम जमा कर और बेसिक प्रक्रिया के बाद पोस्ट ऑफिस खोल सकता है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, ये एक सक्सेसफुल बिजनेस मॉडल है और इससे बेहतर कमाई भी होती है।
जानिए कैसे ले सकते है फ्रेंचाइजी ?
अगर किसी व्यक्ति को फ्रेंचाइजी लेना है तो फिर उसके लिए उसकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। इसके साथ ही परिवार का कोई सदस्य पोस्ट डिपार्टमेंट में न हो।
इसके साथ ही फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के पास 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। आपको फ्रेंचाइजी के लिए फाॅर्म भरकर आवेदन करना होगा। इसके बाद जब सेलेक्शन होता है तब आपको इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा।
फ्रेंचाइजी आउटलेट में काफी कम निवेश करना पड़ता है। मुख्य रूप से इसका काम सर्विस को पास करना होता है। यहीं वजह है कि इसमें निवेश कम है। वहीं पोस्टल एजेंट की बात करें तो फिर आपको इसके लिए अधिक निवेश करना पड़ता है।
इसका कारण यह है कि स्टेशनरी के सामान की खरीदारी में पैसे अधिक खर्च होते हैं। आपको पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए मिनीमम 200 वर्ग फुट का ऑफिस एरिया आवश्यक है।
सिक्यॉरिटी अमाउंट 5000 रु
पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी खोलने के लिए मिनिमम सिक्यॉरिटी अमाउंट 5 हजार रु है। आपको फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना होगा। आप इसके लिए इसके आधिकारिक लिंक विजिट कर सकते हैं।
अगर हम कमाई की बात करें तो फिर मनी ऑर्डर के लिए 3-5 रुपये कमीशन मिलता है और स्पीड पोस्ट के लिए 5 रुपये, स्टेशनरी पर 5 फीसदी का कमिशन मिलता है। आपको इसी तरह विभिन्न सेवा के लिए अलग अलग कमीशन मिलता है।
यह भी पढ़ें: Credit Card के बिल भुगतान में हो गई है देरी, जानिए कितना ब्याज लेते हैं बैंक
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications