सोमवार को संसद में रखे गए एक सर्वे से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2018-19 में ओएनजीसी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और एनटीपीसी मुनाफे वाली टॉप तीन पीएसयू रही थीं।
नई दिल्ली: सोमवार को संसद में रखे गए एक सर्वे से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2018-19 में ओएनजीसी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और एनटीपीसी मुनाफे वाली टॉप तीन पीएसयू रही थीं। वहीं, बीएसएनएल, एयर इंडिया और एमटीएनएल में लगातार तीसरे साल सबसे अधिक घाटा देखा गया। जल्द आ रहा 1 रु का नया नोट, जानें खास बातें ये भी पढ़ें

बता दें कि सभी केंद्रीय पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की सालाना आर्थिक स्थिति को मापने वाले पब्लिक एंटरप्राइजेज सर्वे 2018-19 के अनुसार, घाटे में रहने वाली टॉप 10 कंपनियों का पूरे साल में घाटे में रही सभी 70 केंद्रीय पब्लिक सेक्टर उद्यमों के कुल घाटे में 94.04 फीसद हिस्सा है। टॉप तीन मुनाफे वाली पब्लिक सेक्टर की कंपनियों यानी ओएनजीसी, आईओसी और एनटीपीटी का सभी मुनाफे वाली केंद्रीय पब्लिक सेक्टर की कंपनियों द्वारा कमाए गए कुल मुनाफे में क्रमश: 15.3 फीसद, 9.68 फीसद और 6.73 फीसद हिस्सा है।
सर्वे से यह भी बात सामने आई कि साल 2017-18 में मुनाफा पाने वाली स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एमएसटीसी और चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन साल 2018-19 में घाटे में रही हैं। साथ ही ये टॉप-10 घाटे वाली कंपनियों में भी शामिल रही हैं। साल 2018-19 में सभी केंद्रीय पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की कुल आय 24,40,748 करोड़ रही है। यह साल 2017-18 में 20,32,001 करोड़ रुपये थी। इस तरह इसमें 20.12 फीसद का इजाफा हुआ है।
जबकि केंद्रीय पब्लिक सेक्टर की कंपनियों का एक्साइज ड्यूटी, कस्टम ड्यूटी, जीएसटी, कॉरपोरेट टैक्स, केंद्र सरकार के लोन पर ब्याज और लाभांश और दूसरे अन्य शुल्कों व टैक्स से सरकारी कोष में योगदान साल 2018-19 में 3,68,803 करोड़ रुपये रहा है। जबकि यह साल 2017-18 में 3,52,361 करोड़ रुपये था। इस तरह इसमें 4.67 फीसद का इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications