देश में बहुत जल्द एक रुपये का नया नोट आने वाला है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने इसकी प्रिंटिंग के नियमों को लेकर 7 फरवरी को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।
नई दिल्ली: देश में बहुत जल्द एक रुपये का नया नोट आने वाला है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने इसकी प्रिंटिंग के नियमों को लेकर 7 फरवरी को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। वहीं नोटिफिकेशन में एक रुपये के नए नोट के बारे में कई डिटेल्स दी गई हैं। इनमें रंग, डिजाइन, स्टैंडर्ड वेट, डायमेंशन आदि शामिल हैं। बता दें कि नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 1 रुपये के नए नोट भारत सरकार की अथॉरिटी के तहत आने वाले प्रिंटिंग प्रेस में छपेंगे। ऐसे बदलते हैं पुराने और कटे-फटे नोट, जान लें आसान है तरीका ये भी पढ़ें
जानिए नए नोट के फीचर्स के बारे में
- 1 रुपये का नया नोट 9.7 cm लंबा और 6.3 सेमी चौड़ा होगा।
- इसका कागज 100 फीसदी रैग (कॉटन) कंटेंट का बना होगा।
- नोट 110 माइक्रोन्स मोटा होगा और इसका वजन 90 ग्राम प्रति वर्ग मीटर होगा।
- इसके विंडो में अशोक स्तंभ के साथ मल्टी टोनल वॉटरमार्क्स होंगे ओर ‘सत्यमेव जयते' नहीं लिखा होगा।
- नोट के मध्य में छिपा हुआ ‘1' रहेगा और ‘भारत' शब्द छिपी हुई फॉर्म में दायीं ओर वर्टिकली रहेगा।
- एक रुपये के नए नोट का रंग दोनों साइड में कुल मिलाकर पिंक ग्रीन दिखेगा। इसके साथ में अन्य रंग भी मौजूद होंगे।
एक रुपये का नया नोट, ऐसे होगा खास
- नोट के फ्रंट में "Government of India" और "भारत सरकार" दोनों लिखा रहेगा।
- इसके साथ में वित्त मंत्रालय मं सचिव अतानु चक्रवर्ती के हस्ताक्षर रहेंगे।
- इसके अलावा ‘₹' प्रतीक चिन्ह और सत्यमेव जयते के साथ जारी एक रुपये के नए सिक्के की प्रतिकृति रहेगी।
- नंबरिंग पैनल में कैपिटल लेटर में ‘L' रहेगा।
- बता दें कि नोटिफिकेशन के मुताबिक, नोट पर नीचे दायीं ओर ब्लैक में नंबरिंग रहेगी।
- इसमें नंबरों का साइज लेफ्ट से राइट की ओर बढ़ते क्रम में होगा।
- वहीं पहले तीन अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर साइज में एक समान होंगे।
- नोट के पीछे की ओर "Government of India" के ऊपर ‘भारत सरकार' लिखा रहेगा।
- साथ में साल 2020 और ‘₹' प्रतीक चिन्ह के साथ एक रुपये के सिक्के की प्रतिकृति होगी।
- मेन डिजाइन अनाज की रहेगी और आस-पास की डिजाइन में ऑयल एक्सप्लोरेशन प्लेटफॉर्म ‘सागर सम्राट' की पिक्चर शामिल होगी।
- लैंग्वेज पैनल में नोट की वैल्यू 15 भारतीय भाषाओं में मौजूद रहेगी।
- वर्ष सागर सम्राट और लैंग्वेज पैनल के बीच में इंटरनेशनल नंबर में वर्टिकली दिखाई देगा।
1917 में जारी हुआ पहला नोट
बता दें कि एक रुपये के पहले नोट का मुद्रण 30 नवंबर 1917 को हुआ था। पहले नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की फोटो थी। आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक 1926 में पहली बार एक रुपये के नोट की छपाई बंद हो गई थी। इसे 1940 में फिर से शुरू किया गया। इसके बाद 1994 में एक रुपये के नोट की छपाई फिर से बंद कर दी गई। 2015 में दोबारा इसकी शुरुआत हुई।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
