सोने की वायदा कीमतों में पिछले पांच सत्रों में 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोने की वायदा कीमतों में पिछले पांच सत्रों में 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। यह इन पांच सत्रों में 44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से लुढ़ककर 39,225 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया है। आमतौर पर सोना इक्विटी बाजारों में गिरावट के दौरान सेफ हैवन के रूप में मजबूत होता है, लेकिन कोरोना वायरस प्रकोप के कारण सभी बाजारों में नकदी के संकट के चलते सोने में यह भारी गिरावट देखने को मिली है। Redmi Note 9 Pro खरीदने का शानदार मौका, यहां से खरीदे मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट ये भी पढ़ें
वैश्विक स्तर पर आज सोना
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का हाजिर भाव 0.79 फीसद या 11.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1502.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 12.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में भी गिरावट देखने को मिली
वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 293 रुपये की गिरावट के साथ 39,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर 363 रुपये की गिरावट के साथ 39,526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो मंगलवार को इसमें भी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव मंगलवार सुबह 1.04 फीसद या 376 रुपये की गिरावट के साथ 35,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानिए क्यों लुढ़का सोना
कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में हलचल मची है। आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि भारत में इसके मरीजों की संख्या 114 हो चुकी है। दुनिया के 137 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में वायरस के कारण 6500 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 73 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। जिसका असर सोने की कीमत पर भी पड़ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से सोने-तांदी पर दबाव बना हुआ है। वहीं स्थानीय मांग घटती जा रही है। लोग सोने-चांदी की खरीदारी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में डिमांड कम होने की वजह से कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में बिकवाली के भारी दबाव देखने को मिला। सोना 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटा तो चांदी में 6,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई।
कोरोना वॉयरस : घर से काम करने के लिए ये हैं टॉप 5 डाटा प्लान ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications