कोरोना के कहर ने दुनियाभर में भारी नुकसान पहुंच रहा है। दुनिया के 137 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में वायरस के कारण 6500 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
नई दिल्ली: कोरोना के कहर ने दुनियाभर में भारी नुकसान पहुंच रहा है। दुनिया के 137 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में वायरस के कारण 6500 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 73 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने देश के कई शहरों में स्कूल से लेकर कॉलेज तक बंद कर दिए हैं। भारत में इसके मरीजों की संख्या 114 हो चुकी है। इतना ही नहीं अब निजी कंपनियां भी अपने स्टाफ को घर से काम करने को कह रही हैं। घर से काम करने के लिए इंटरनेट और लैपटॉप का होना जरूरी है। बात करें इंटरनेट की तो घर से काम के दौरान आपके पास पर्याप्त डाटा वाला प्लान होना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल के कुछ खास डाटा प्लान के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए आप बिना रुकावट के घर बैठे ही ऑफिस का काम कर सकते हैं। BSNL : फ्री में दिखाएगा TV, जानिए प्लान ये भी पढ़ें
जानिए जियो के प्लान के बारे में
जियो का 444 रुपये वाला डाटा प्लान
यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान रोजाना 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, हालांकि कंपनी अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस डाटा प्लान की वैधता 56 दिनों की है।
जियो का 599 रुपये वाला डाटा प्लान
यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान रोजाना 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, हालांकि कंपनी अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस डाटा प्लान की वैधता 84 दिनों की है।
वोडाफोन के प्लान
वोडाफोन-आइडिया का 399 रुपये वाला डाटा प्लान
वहीं बात करें वोडाफोन की तो उपभोक्ताओं को इस प्लान में 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस डाटा प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।
वोडाफोन-आइडिया का 699 रुपये का प्लान
जबकि वोडाफोन उपभोक्ताओं को 699 रुपये का प्लान में 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस डाटा प्लान की समय सीमा 84 दिनों की है।
बीएसएनएल के बेहतरीन प्लान
बीएसएनएल 247 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैधता दी जाएगी। इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे कि हर दिन 250 मिनट ही आउटगोइंग कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा हर दिन 3 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मैसेज भी मिलेगा।
बीएसएनएल 998 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस पैक में यूजर्स को अब 240 दिनों की जगह 270 दिनों की वैधता मिलेगी। यानी एक महीनें की अधिक वैधता का लाभ मिलेगा। साथ ही इस प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 2 महीने के लिए पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (पीआरबीटी) भी मिलेगा। इस पैक में यूजर्स को अब 60 दिनों की अधिक वैधता मिलेगी। पहले इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती थी, जिसे अब बढ़ाकर 425 दिनों की कर दी गयी है। साथ ही आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग, हर दिन 3 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 मैसेज का लाभ मिलेगा। कंपनी का ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक के लिए उपलब्ध है।
एयरटेल के बेहतरीन प्लान, 2जीबी डेटा के साथ
एयरटेल का 449 रुपये वाला डाटा प्लान
एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस डाटा प्लान की समय सीमा 56 दिनों की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications