नयी दिल्ली। 2019 में भारत का मध्य पूर्व से कच्चे तेल का आयात 4 सालों के निचले स्तर पर पहुँच गया। इसके पीछे भारत का उद्देश्य लागत घटाने और क्षेत्र में चल रहे तनाव से खुद को बचाना है। कच्चे तेल का आयात किये जाने वाले देशों में बदलाव किया जा रहा है। सरकार अब अमेरिका से अपना तेल आयात बढ़ा रही है। भारत दुनिया में तेल की खपत करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है। देश की कुल जरूरत का 84 फीसदी तेल आयात किया जाता है। तेल के आयात के लिए भारत काफी लंबे समय से मध्य पूर्व के देशों पर ही निर्भर रहा है। हालांकि इस क्षेत्र से भारत ने तेल आयात 2018 में 65 फीसदी से घटा कर 2019 में 60 फीसदी कर दिया, जो 2015 के बाद सबसे कम है। इस दौरान अमेरिका से रिकॉर्ड उत्पादन और रूस जैसे देशों ने आयातकों को नये अवसरों की पेशकश की।

रोजाना आया 26.8 लाख बैरल तेल
2019 में भारत ने मध्य पूर्व से रोजाना 26.8 लाख बैरल तेल मंगाया, जो 2018 के मुकाबले 10 फीसदी कम है। वहीं 2019 में बाकी जगहों से भारत ने रोज 18 लाख बैरल तेल का आयात किया। क्षेत्र में तनाव के अलावा सऊदी अरब सहित ओपेक देशों द्वारा तेल उत्पादन में अनुमान से ज्यादा कटौती और अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते ईरान से कम निर्यात की वजह से भी भारत इस क्षेत्र से ज्यादा तेल आयात नहीं कर सका।
अमेरिका-रूस से दोस्ती होगी मजबूत
जानकार मानते हैं कि मध्य पूर्व से कम तेल आयात करने से पीएम मोदी को तेल आयात बढ़ाने के जरिय अमेरिका और रूस जैसे देशों से संबंध और गहरे करने का मौका मिलेगा। भारत पहले ही अमेरिका से तेल आयात दोगुना करने की तैयारी में है। अमेरिका से भारत ने कच्चे तेल की खरीद 2017-18 में शुरू की थी, जो अब साल में लगभग 60 लाख टन का आंकड़ा पार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें - अमेरिका के भरोसे भारत खाड़ी देशों को दिखाएगा ठेंगा, ये है मामला
More From GoodReturns

मिडिल ईस्ट युद्ध से ऊर्जा बाजार में भूचाल, गैस टैंकर रेट्स में रिकॉर्ड उछाल, सप्लाई चेन पर दबाव

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक



Click it and Unblock the Notifications