October GST Collection: गु्ड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन अक्टूबर में वार्षिक आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रु हो गया है। अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा है।
अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन का सबसे बड़ा आंकड़ा देखने को मिला था। जो कि 1.87 लाख करोड़ रु पर था।
अगर हम सितंबर 2023 की बात करें तो फिर सितंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1.63 लाख करोड़ रुपये था।

बता दें, अक्टूबर 2023 के 1 लाख 72 हजार करोड़ रु के जीएसटी कलेक्शन में से सीजीएसटी 30 हजार 62 करोड़ रु रहा है और एसजीएसटी 38 हजार 171 करोड़ रुपये रहा है। वही, आईजीएसटी कलेक्शन की बात करें तो फिर यह 91 हजार 315 करोड़ रु रहा है।
आईजीएसटी में से 42 हजार 873 करोड़ रु सीजीएसटी और 36 हजार 614 करोड़ रु एसजीएसटी को दिए गए हैं। वही, औसत जीएसटी कलेक्शन की बात करें तो फिर यह 1 लाख 66 हजार करोड़ रु पर पहुंचा।
वित्त मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई कि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में जीएसटी कलेक्शन में वार्षिक आधार पर 11 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। यह 1 लाख 66 हजार करोड़ रु पर बना हुआ है।
अगर हम फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े की बात करें तो फिर अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन - 1,87,035 लाख करोड़ रु, मई में जीएसटी कलेक्शन - 1,57,090 लाख करोड़ रु, जून में जीएसटी कलेक्शन - 1,61,497 लाख करोड़ रु, जुलाई में जीएसटी कलेक्शन - 1,65,105 लाख करोड़ रु, अगस्त में जीएसटी कलेक्शन - 1,59,069 लाख करोड़ रु, सितंबर में जीएसटी कलेक्शन - 1,62,712 लाख करोड़ रु और अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन - 1,72,003 लाख करोड़ रु रहा।
सरकार की तरफ से कल राजकोषीय घाटे के आंकड़े जारी किए गए थे। फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में देश का राजकोषीय घाटा 7.02 लाख करोड़ रु रहा है।
यह भी पढ़ें: Meesho दे रहा कर्मचारियों को 9 दिन का अवकाश, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
