Meesho ने अपने एम्प्लॉय को खुश रखने के लिए निरंतर तीसरे बार वार्षिक 'रीसेट और रिचार्ज' अवकाश शुरू किया है। कंपनी के कर्मचारी इस पहल के अंतर्गत इस वर्ष 11 नवंबर से 19 नवंबर के बीच 9 दिन की छुट्टी पर रहेंगे। वे उस दौरान कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और अपने मानसिक स्वास्थ्य को वरीयता देने के लिए सभी उपाय करेंगे।
हाल ही में मीशो के 'मेगा ब्लॉकबस्टर सेल' को काफी बेहतर सफलता मिली है। कंपनी ने इससे उत्साहित होकर अपने कर्मचारियों को यह सौगात दी है।

कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह इस बात पर जोर देती है कि कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास एवं एवं खुशियों का खास ध्यान रखा जाए। यह छुट्टी कंपनी के करीब सभी कर्मचारियों के लिए होगी। कंपनी में कुल 1 हजार 300 कर्मचारी कार्य करते हैं।
मीशो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी आशिष कुमार सिंह की तरफ से कहा गया है कि हमने पिछले कुछ सालों के दौरान अनुभव किया है कि रीसेट और रिचार्ज ब्रेक के तौर पर दी गई छुट्टियों से कर्मचारियों को खुश मिजाज रखने में सहायता मिली है।
अपने कर्मचारियों को पूरा समर्थन करने के लिए कंपनी ने पैरेंटल पॉलिसी में भी बदलाव किए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं, जिसमें फाइनेंशियल हेल्प और शिशु की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को 30 सप्ताह की छुट्टियां भी दी जाती हैं। उद्योग जगत में अमूमन इसके लिए 26 सप्ताह का अवकाश दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि अपने कर्मचारियों को कंपनी अपरिहार्य परिस्थितियों में अतिरिक्त छुट्टियों का प्रावधान भी कर रही है।
आशिष कुमार सिंह की तरफ से कहा गया है कि कार्यस्थल पर वर्तमान समय में कर्मचारियों को बहुत बार कई तरह की परेशानी और चिंता का शिकार होते देखा गया है।
कंपनी में कहा कि इसे देखते हुए उसने एक उदाहरण पेश किया है ताकि दूसरी कंपनी भी हितों के अनुकूल नीतियों की शुरुआत कर सके। रीसेट और रिचार्ज अवकाश मीशो के समग्र वेलनेस प्रोग्राम 'मीकेयर' का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: Life Certificate: जानिए घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का तरीका, आसान है
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications