Life Certificate: पेंशनर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डोरस्टेप सेवा के जरिए डिजिटल रूप से जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा कर सकता है। यह सेवा एक पेड सेवा है। यह सेवा सभी पेंशनर्स के लिए 70 रु की लागत पर उपलब्ध है।
पेंशनर्स को इस सेवा का लाभ लेने के लिए आईबीपीएस का खाता रखना जरूरी नहीं है। किसी भी बैंक से पेंशन पाने वाला खाता धारक इस सेवा का लाभ उठा सकता है। यह सेवा पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट, डाक विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से देश भर के सभी पेंशनर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है।

जानिए कैसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट
आप इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की तरफ से लॉन्च किए गए मोबाइल ऐप के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट को जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से पोस्ट इन्फो ऐप को डाऊनलोड करना होगा।
इसके बाद ऐप को ओपन करके सर्विस रिक्वेस्ट पर जाना होगा। यह आपको अपना नाम, एड्रेस, पिन कोड और मोबाइल नंबर सबमिट करना होगा। आपको इसके बाद आईपीपीबी पर जाना है और लाइफ सर्टिफिकेट को सिलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको ओटीपी कन्फर्मेंशन के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए आपकी रिक्वेस्ट नजदीकी पोस्ट ऑफिस में फॉरवर्ड कर दी जाएगी। इसके 2 दिन के अंतर आपके घर पर लाइफ सर्टिफिकेट को लेने के लिए पोस्टमैन को भेजा जाएगा।
जब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए पोस्ट पोस्टमैन आपके घर आता है तो फिर आपको आधार नंबर, पीपीओ नंबर तैयार रखना होगा। इसके बाद पोस्टमैन पेंशनर की सभी जानकारी को दर्ज करेगा और पेंशनर का फिंगर प्रिंट लेगा।
इसके बाद 70 रु कैश का भुगतान करना होगा।
यह लाइफ सर्टिफिकेट इसके बाद आपके पेंशन डिसबर्सिंग बैंक तक पहुंच जाएगा। पेंशन डिस्बर्सिंग बैंक आपको मैसेज भेज कर आपके जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की जानकारी देगा।
बेहद जरूरी है लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना
भारत में करोड़ों लोग है जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार से पेंशन पाते हैं केन्द्र सरकार के पास वर्तमान में लगभग 69 लाख 76 हजार पेंशनर्स हैं। जबकि इतने पेंशनर्स प्रदेश सरकार और अन्य संस्थाओं के हैं।
आपकी पेंशन हर वर्ष आपके बैंक खाते में आती रहे इसके लिए हर वर्ष पेंशनर्स को बैंकों में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना पड़ता है। ऐसा ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आपकी पेंशन रुक सकती है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: ये है तगड़ी कमाई वाला बिजनेस, जानिए नाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications