नयी दिल्ली। नवंबर 2019 में घरेलू हवाई यातायात सबसे तेज गति से बढ़ा। साल दर साल आधार पर इसमें नवंबर में 11.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो पिछले साल दिसंबर से अब तक किसी महीने में सर्वाधिक बढ़ोतरी है। नवंबर में 1.29 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की। वहीं 2019 की जनवरी-नवंबर अवधि में कुल घरेलू यातायात 2018 में इसी अवधि के 1.26 करोड़ से 11.18 फीसदी बढ़ कर 1.31 करोड़ रहा। ये आँकड़े नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने जारी किये हैं। डीजीसीए के मुताबिक हवाई यातायात में बढ़ोतरी का मुख्य कारण टूरिस्ट सीजन रहा। नवंबर में 12 घरेलू एयरलाइन ने 1.16 करोड़ लोगों को हवाई यात्रा की सेवा दी। इन कपंनियों में एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर और एयरएशिया इंडिया शामिल हैं।

स्पाइसजेट ने मारी बाजी
नवंबर में यात्री यातायात ग्रोथ में सबसे आगे स्पाइसजेट रही, जिसने साल दर साल आधार पर 42% बढ़ोतरी के साथ 20.8 लाख लोगों को हवाई सैर करायी। वहीं देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस मामले में दूसरे नंबर पर रही, जिसने 23 फीसदी अधिक 61.5 लाख लोगों को सेवाएँ दी। वहीं बाजार हिस्सेदारी की सूची में पहले नंबर पर इंडिगो (47.5 फीसदी) और दूसरे नंबर पर स्पाइसजेट (16.1 फीसदी) रही। एयर एशिया की 6.8 फीसदी और विस्तारा की 5.9 फीसदी हिस्सेदारी है।
पीएलएफ में बढ़ोतरी
सभी प्रमुख एयरलाइनों के पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) में अक्टूबर के मुकाबले वृद्धि देखी गई। इनमें इंडिगो, गोएयर और स्पाइसजेट का पीएलएफ 91.4-92.4 फीसदी रहा। पीएलएफ एक तरीका है, जिससे किसी एयरलाइन ने अपनी पैसेंजर क्षमता में कितनी इस्तेमाल की ये पता चलता है। नवंबर में विस्तारा, एयर एशिया और एयर इंडिया का पीएलएफ 80-90 फीसदी के बीच रहा।
यह भी पढ़ें - फिर लगे दो झटके : नवंबर में महंगाई बढ़ी, औद्योगिक उत्पादन लुढ़का
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
