नयी दिल्ली। बहुत जल्द क्रिकेट के दो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी आपको म्यूचुअल फंड में निवेश का फंडा समझाते हुए नजर आयेंगे। जी हां वर्ल्ड क्रिकेट दो नायाब सितारे म्यूचुअल फंड अभियान में दिखेंगे। सचिन और धोनी बहुत जल्द देश में एम्फी यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया द्वारा चलाये जा रहे 'म्यूचुअल फंड सही है' अभियान का हिस्सा बनने जा रहे हैं। एम्फी ने लोगों के बीच म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए महानतम बल्लेबाज सचिन और विश्व विजेता कप्तान धोनी को अपने अभियान के लिए साइन किया है। इस कैम्पेन में सचिन और धोनी म्यूचुअल फंड को पसंदीदा निवेश विकल्प के रूप में बताते हुए नजर आयेंगे। सचिन और धोनी की बुलंदियों और फैन फॉलोइंग से एम्फी को अपने अभियान में काफी मदद मिलने की संभावना है।

'म्यूचुअल फंड्स सही है से जुड़ने के लिए उत्साहित'
इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 'मैं एम्फी के जरिये म्यूचुअल फंड के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने के लिए म्यूचुअल फंड्स सही है के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। अनुशासन और लॉन्ग टर्म अप्रोच कामयाबी हासिल करने की बुनियाद है, चाहे वह किसी भी खेल में हो और या फिर व्यक्तिगत निवेश में।'
क्या कहा विश्व विजेता कप्तान ने
वहीं भारत को 2011 में क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले और देश के सबसे सफल विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि 'मैं "म्यूचुअल फंड सही है'' अभियान से जुड़ने पर बहुत गर्व महसूस करता हूं। लक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण रखना, जल्दी शुरुआत करना, अनुशासित रहना और अस्थिरता से घबराना नहीं, ये चार मंत्र हैं, जिन्हें मैंने हमेशा फॉलो किया है, चाहे वह मेरे क्रिकेटिंग करियर में हो या व्यक्तिगत पूँजी प्रबंधन में। एम्फी के चेयरमैन नीलेश शाह ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी ने भरोसा और उच्च निर्भरता जगाई है। उनके क्रिकेटिंग करियर में लंबे समय तक दृढ़ निश्चय समान रूप से निवेशकों को लंबे समय के लिए निवेश करने का संकल्प देगा।
यह भी पढ़ें - 7 बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम, एक साल में दिया 20 फीसदी तक रिटर्न
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
