कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स को एटीएम के जरिए अपना फोन रिचार्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स को एटीएम के जरिए अपना फोन रिचार्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। जी हां लॉकडाउन की वजह से देशभर की अधिकतर मोबाइल शॉप बंद है और लोगों को रिचार्ज कराने में असुविधा हो रही है। ऑनलाइन रिचार्ज के इस दौर में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स हैं जो आउटलेट्स के जरिए ही मोबाइल नंबर रिचार्ज कराते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो एटीएम के जरिए रिचार्ज करने की यह सुविधा लेकर आई है।

इन बैंकों के एटीएम से होगा रिचार्ज
बता दें कि सिर्फ चुनिंदा एटीएम हैं जिनमें रिचार्ज करने की सुविधा दी गई है। जिन बैंक के एटीएम से रिचार्ज हो सकेगा उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, सीटी बैंक, डीसीबी बैंक, एयूएफ बैंक, और Standard Chartered Bank शामिल हैं। तो अगर आपके आसपास इनमें से किसी भी बैंक का एटीएम है तो यहां हम आपको जियो नंबर रिचार्ज करने का तरीका बता रहे हैं।
एटीएम से ऐसे करें जियो मोबाइल रिचार्ज
- इसके लिए आपको सबसे पहले मशीन में यानि एटीएम मशीन में अपने कार्ड को इन्सर्ट करने की जरूरत है।
- इसके बाद आपको मेनू में रिचार्ज ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर को यहां दर्ज करना होगा, जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं।
- हालाँकि आपको यहां इस बात का भी ध्यान रखना है कि ऐसा आप अपने जियो नंबर पर ही कर सकते हैं।
- अब आपको अपने एटीएम पिन को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद अआप्को उस अमाउंट को यहाँ दर्ज करना होगा, जितना आप अपने मोबाइल में रिचार्ज करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको कन्फर्म पर क्लिक करना होगा।
- अब आप एक मैसेज देखेंगे जिसमें स्क्रीन आपको नजर आने वाला है कि आपको अकाउंट से उतना ही अमाउंट निकल गया है।
- इसके बाद आपको जियो की ओर से भी एक मैसेज आने वाला है, जो आपके रिचार्ज के बारे में आपको जानकारी देने वाला है।
PM केयर्स फंड में मुकेश अंबानी की RIL ने दिए 500 करोड़ ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
