कोरोना वायरस को प्रकोप को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। अब तक कोरोना के 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को प्रकोप को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। अब तक कोरोना के 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने 'पीएम केयर फंड' शुरू किया है। इसमें लोगों से दान करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में पीएम केयर्स फंड में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा कंपनी महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 करोड़ रुपये का योगदान देगी। PM केयर्स फंड के नाम पर फ्रॉड, योगदान दे रहे हैं तो इस ID से रहें सावधान ये भी पढ़ें
कोरोनो की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा भारत : मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी। इसके साथ ही एक सप्ताह पहले ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोरोना वायरस से जंग में योगदान देने के लिए एक एक्शन प्लान जारी किया था। इस एक्शन प्लान में कंपनी की हर सब्सिडियरी की भूमिका को तय किया गया है। इसके तहत कोविड-19 मरीजों के लिए केवल 2 सप्ताह के अंदर सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने बीएमसी के साथ मिलकर 7 हिल्स हॉस्पिटल, मुंबई में एक 100 बेडों वाला सेंटर स्थापित किया है। इसका पूरा वित्तपोषण रिलायंस फाउंडेशन की ओर से है।
कंपनी मास्क व पर्सनल प्रोटेक्टिव सूट्स का उत्पादन
जानकारी दें कि कंपनी इसके अलावा विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर रिलायंस फाउंडेशन विभिन्न शहरों में लोगों को मुफ्त खाना उपलब्ध करा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र के लोधीवली में एक फुली इक्विप्ड आइसोलेशन फैसिलिटी तैयार की है और इसे जिला प्रशासन का सौंप दिया है। रिलायंस लाइफ साइंसेज अतिरिक्त टेस्ट किट्स और कंज्यूमेबल्स को इंपोर्ट कर रही है। आरआईएल अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 1 लाख फेस मास्क प्रतिदिन करने पर काम कर रही है। इसके अलावा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स जैसे सूट, कपड़े आदि का भी प्रॉडक्शन बड़ी संख्या में करने पर काम कर रही है। रिलायंस सभी इमर्जेन्सी सर्विस व्हीकल्स के लिए फ्री फ्यूल मुहैया कराएगी। आरआईएल कॉन्ट्रैक्ट व अस्थायी वर्कर्स को कामकाज प्रभावित होने के दौरान भी वेतन देगी। 30000 रुपये प्रतिमाह से कम कमाने वाले इंप्लॉइज को महीने में दो बार सैलरी मिलेगी।
कोरोनो वायरस से लड़ने में रिलायंस पहले ही 5 तरीकों से मदद कर रही है
1. कोरोना के इलाज के लिए मुंबई में 100 बेड का अस्पताल दो हफ्तों में तैयार किया गया। इसका नाम कोविड-19 रखा गया।
2. इंडस्ट्री की तरफ से डॉक्टर और नर्स के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) तैयार करवाए जा रहे हैं।
3. 10 दिनों तक रोजाना पांच लाख लोगों को खाना मुहैया कराया जाएगा।
4. प्रतिदिन एक लाख मास्क तैयार किए जा रहे हैं।
5. इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications