कोरोना वायरस को प्रकोप को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना वायरस से छिड़ी जंग में हर कोई अपने तरीके से योगदान दे रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को प्रकोप को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना वायरस से छिड़ी जंग में हर कोई अपने तरीके से योगदान दे रहा है। कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न चिंताजनक हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोग अपने हिसाब से मदद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)' के नाम से बनाए इस ट्रस्ट की बैंक डिटेल भी जारी की थी, जिसमें भीम एप के जरिए भी मदद भेजी जा सकती है। यह कोरोना वायरस और इसके समान किसी अन्य आपात या संकट की स्थिति से निपटने में आर्थिक रूप से मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी भारतीयों से अपील की है कि वे पीएम केयर्स फंड में योगदान दें।
इन माध्यम से पीएम केयर्स फंड में करें योगदान
पीएम केयर्स फंड में ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग जैसे आरटीजीएस व एनईएफटी, यूपीआई के जरिए योगदान दिया जा सकता है। लेकिन संकट के इस दौर में भी जालसाज सक्रिय हैं। वे पीएम केयर्स में योगदान के नाम पर फर्जी यूपीआई आईडी सर्कुलेट कर रहे हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में इस बारे में लोगों को सावधान किया है। वहीं कहा गया है कि इन फर्जी यूपीआई आईडी से बचें और इनके जरिए कोई ट्रांजेक्शन न करें। पीएम केयर्स फंड के लिए सही यूपीआई आईडी pmcares@sbi है।
जानिए क्यों ज़रूरी होती है यूपीआई?
हर अकाउंट के साथ एक यूपीआई आईडी लिंक रहती है। जब भी आप बैंक अकाउंट के लिए यूपीआई आईडी सेटअप करते हैं तो एक यूनीक आईडी क्रिएट होती है। तो अगर कोई आपके अकाउंट में पैसे डालने को कहता है तो आपको उसे अपनी सही आईडी देनी पड़ती है। गलत स्पेलिंग या गलत आईडी पर भेजे गए पैसों का किसी अनजान अकाउंट में ट्रांसफर होने का खतरा रहता है।
पीएम केयर्स फंड में दान करें
पीएम केयर्स फंड में किए गए दान को सेक्शन 80(G) के तहत इनकम टैक्स से छूट भी मिलेगी। देश का कोई भी नागरिक और संस्थाएं वेबसाइट pmindia.gov.in पर जा सकते हैं और पीएम केयर्स फंड में दान कर सकते हैं। इसके लिए जानकारी इस प्रकार है
अकांउट का नाम- पीएम केयर्स
अकांउट नंबर- 2121PM20202
आईएफएससी कोड (IFSC Code)-SBIN0000691
स्विफ्ट कोड (SWIFT Code)- SBININBB104
बैंक का नाम और ब्रांच-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, मुख्य ब्रांच
State bank of India, New Delhi Main Branch
यूपीआइ आइडी(UPI ID)- pmcares@sbi
pmindia.gov.in का उपयोग कर आप दान कर सकते हैं
डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड
इंटरनेट बैंकिंग
यूपीआइ (BHIM, Phonepe, Amazon pay, Google pay, PayTM, Mobikwik, etc)
आरटीजीएस/ निफ्ट (RTGS/NEFT)
क्या है पीआईबी फैक्ट चेक ?
पीआईबी फैक्ट चेक केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करता है। सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए पीआईबी फैक्ट चेक की मदद ली जा सकती है। कोई भी पीआईबी फैक्ट चेक को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर [email protected] पर मेल कर सकता है।
इन लोगों ने भी किया दान
इस फंड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, किरण रिजिजू, संतोष गंगवार आदि ने अपनी एक महीने की सैलरी डोनेट करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कारोबार जगत की बात करें तो अडानी, रिलायंस ग्रुप, टाटा सहित कई कंपनियों ने इस फंड में दान करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इस फंड के तहत किए गए दान को सीएसआर के तहत शामिल करने का निर्णय लिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications