नयी दिल्ली। क्या आप जन्मदिन की पार्टी या प्री-वेडिंग समारोह की मेजबानी के लिए कुछ नया और रोमांचक करने का सोच रहे हैं? नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने एक नयी शुरुआती की है, जिससे आप मेट्रो में बर्थडे पार्टी या प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन कर सकते हैं। एनएमआरसी की नयी पहल के तहत अब आप मेट्रो का एक पूरा कोच बर्थडे या प्री-वेडिंग जैसी पार्टी के लिए बुक कर सकते हैं। बुकिंग की कीमत 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये प्रति घंटे तक होगी। एनएमआरसी के मुताबिक मेट्रो चलने के समय के साथ-साथ नॉन-ऑपरेशनल समय में भी हो सकता है। इस कार्यक्रम के लिए वयस्कों और बच्चों सहित अधिकतम 50 लोगों को प्रति कोच की अनुमति दी जाएगी। एनएमआरसी चार श्रेणियों के तहत ये सर्विस दे रही है। आपकी आवश्यकता और मेहमानों की संख्या के आधार पर आप उनमें से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।

ये रहीं 4 अलग-अलग कैटेगरी :
- चलती हुई मेट्रो के साथ बगैर सजा हुआ कोच का किराया : 8000 रुपये
- बिना चलती हुई मेट्रो के साथ बगैर सजा हुआ कोच का किराया : 5000 रुपये
- चलती हुई मेट्रो के साथ सजा हुआ कोच का किराया : 10000 रुपये
- बिना चलती हुई मेट्रो के साथ सजा हुआ कोच का किराया : 7000 रुपये
पॉलिसी के अनुसार मेट्रो कोच किराए पर लेने के इच्छुक लोगों को कम से कम 15 दिन पहले एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। मूविंग कोच मेट्रो चलने के घंटों के दौरान दिए जाएंगे जबकि रुकी हुई मेट्रो में कोच रात में 11 बजे से 2 बजे तक दिया जा सकता है। एक ट्रेन में 4 कोच तक बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी। समारोह के लिए मेट्रो कोच बुक करने के लिए, आवेदकों को 20,000 रुपये बतौर रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा।
एनएमआरसी की तरफ से आपको कुछ सहायता सुविधाएं भी दी जायेंगी :
- 1 सेंटर टेबल आपके लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
- डस्टबिन और 1 हाउसकीपिंग स्टाफ की व्यवस्था।
- एनएमआरसी उपयुक्त के रूप में -सर्वश्रेष्ठ स्टाफ को तैनात किया जाएगा।
बता दें कि एनएमआरसी से पहले रैपिड मेट्रो गुड़गांव, गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से इसी तरह की पेशकश जनता के लिए उपलब्ध कराई गई है।
यह भी पढ़ें - जानिए कैसे शुरू करें फूलों का कारोबार, होती है खूब कमाई
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
