नयी दिल्ली। 2000 रुपये के नोट को लेकर एक बहुत बड़ी खबर है। दरअसल एक बैंक ने फैसला लिया है कि वे अपनी एटीएम मशीनों में 2000 रुपये के नोट नहीं डालेगा। इसके बदले बैंक ने 200 रुपये के नोटों को अधिक संख्या में डालने का फैसला लिया है। ये फैसला लिया है इंडियन बैंक ने जो एक सरकारी बैंक है। इंडियन बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक बैंक ने अपने एटीएम में ग्राहकों की मदद के लिए 200 रुपये के अधिक नोटों को डालने और 2,000 रुपये के नोटों को लोड करने से रोकने का फैसला किया है। इंडियन बैंक की तरफ से इस बात की जानकारी अपनी सभी ब्रांचों में दे दी है।
क्या है वजह
इंडियन बैंक के अधिकारी के अनुसार बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के बाद ग्राहक बैंक की शाखा में आकर 2000 रुपये के नोटों को कम राशि वाले नोटों से बदलने की गुजारिश करते हैं। इससे बैंक और ग्राहक दोनों को असुविधा होती है। इसी असुविधा से बचने के लिए इंडियन बैंक ने अपने एटीएम में 2000 रुपये के और नोट न डालने का फैसला किया है। बता दें कि 2016 में हुई नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किये गये थे। 500 रुपये की जगह नया 500 रुपये का ही नोट लाया गया, मगर 1000 रुपये की जगह सरकार ने 2000 रुपये का नोट शुरू किया था।
कब से नहीं मिलेंगे 2000 रुपये के नोट
ध्यान रहे कि यह फैसला सिर्फ इंडियन बैंक का है। बाकी बैंकों ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। जहां इंडियन बैंक का सवाल है तो बैंक के मुताबिक 1 मार्च के बाद एटीएम में बचे 2,000 रुपये के करेंसी नोटों को निकाल लिया जाएगा। यानी इंडियन बैंक के एटीएम में 29 फरवरी तक ही 2000 रुपये के नोट मिलेंगे।
इलाहाबाद बैंक का होना है विलय
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के एक प्रस्ताव के अनुसार इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में होना है। फिलहाल इलाहाबाद बैंक के एटीएम में आपको 2000 रुपये के नोट मिलते रह सकते हैं। इंडियन बैंक ने साफ किया है कि इलाहाबाद बैंक के एटीएम में 2000 रुपये के नोटों पर कोई फैसला विलय प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें - नोटबंदी : 2016 नहीं 1920 में हुए थे पहली बार नोट बंद, जानिये इतिहास
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
