Noida Metro News Today: दिवाली आने में बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है. ऐसे में दिवाली आने से पहले नोएडा मेट्रो ने अपने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. नोएडा मेट्रो यानी नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने फोन और लैपटॉप के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. ये सुविधा अभी तक दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को भी नहीं मिली है. आज यानी 23 अक्टूबर से एनएमआरसी ने इस सुविधा का शुभ आरंभ कर दिया है.

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी एनएमआरसी के 21 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को ये नई सुविधा मिलने वाली है. अब आपको फोन या लैपटॉप की बैटरी खत्म होने पर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप इन्हें मेट्रो में ही चार्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको चार्जर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
Waaree Energies IPO: निवेशकों से धमाकेदार रिस्पांस, GMP दे रहा 90% ऊपर लिस्टिंग के संकेत
आज से होगी ये सुविधा शुरू
बुधवार 23 अक्टूबर यानी आज एनएमआरसी के एमडी डॉ- लोकेश एम ने इस सुविधा की शुरुआत नोएडा सेक्टर-51 पर की है. नोएडा सेक्टर 51 के साथ ये सुविधा नोएडा के 21 मेट्रो स्टेशन पर मिलने वाली है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आपको इन 21 मेट्रो स्टेशन में से हर एक स्टेशन पर 3-3 पॉवर बैंक मशीन लगी मिलेगी. इस एक मशीन में 24 पॉवर बैंक लगाए गए हैं. यानी एक मशीन से कम से कम 24 लोग अपना फोन या लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं.
ये पॉवर बैंक सुविधा है. इसलिए आपके पास चार्जर हो या ना हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. आप बिना चार्जर के ही जरूरत पड़ने पर अपना फोन या लैपटॉप चार्ज कर पाएंगे. ये सुविधा अभी तक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी दिल्ली मेट्रो में शुरू नहीं हुई है.
कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ?
ये पता चला है कि यात्री अब आसानी से अपना फोन या लैपटॉप पॉवर बैंक से चार्ज कर सकते हैं. इस पॉवर बैंक को आपको किराए पर लेना होगा. वहीं चार्ज होने के बाद आप इन्हें नोएडा के 21 मेट्रो स्टेशन में से कहीं भी जमा करा सकते हैं.
इसके साथ ही नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) ने इन पॉवर बैंक सुविधा के लिए एक किराया भी तय किया है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप एक दिन इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको 50 रुपये देने होंगे.
वहीं आप साल भर का सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं. आपको साल भर का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 500 रुपये देने होंगे.
कैसे होगी पेमेंट?
एनएमआरसी ने पॉवर बैंक के लिए टोकन जैसी मशीन लगाई है. आपको स्क्रीन पर दिखाए गए क्यूआर कोड पर स्कैन कर पेमेंट करनी होगी. जिसके बाद पॉवर बैंक मशीन से पॉवर बैंक निकल आएगा. आप इस मशीन का इस्तेमाल करने के बाद इसे किसी भी मेट्रो स्टेशन में जमा कर सकते हैं.
चोरी होने से कैसे होगा बचाव?
यह पता चला है कि इस पॉवर बैंक को यात्री मेट्रो में लगी मशीन से ही चार्ज कर सकेंगे. इसके अलावा इसे कहीं भी चार्ज नहीं किया जा सकेगा. अगर कोई इसे गलती से घर भी ले जाता है. तो ये यूजलेस होगा, क्योंकि आप इससे चार्ज नहीं कर पाएंगे. इसलिए आपको इसे मेट्रो स्टेशन पर वापस करना पड़ेगा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
