Waaree Energies IPO Subscription Status: सोलर एनर्जी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी वारी एनर्जीज के आईपीओ को धमाकेदार रिस्पांस मिल रहा. आईपीओ के आखिरी दिन तक करीब 10 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. सोलर पीवी मॉड्युल बनाने वाली कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए करीब 4000 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसके लिए प्राइस बैंड 1427 से 1503 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. निवेशकों को हर लॉट में 9 शेयर मिलेंगे. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 28 अक्टूबर को हो सकता है.
आईपीओ पर ब्रोकरेज की राय
वारी एनर्जीज के आईपीओ पर ब्रोकरेज फर्म ने भी स्ट्रैटेजी दी है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म केआचोकसी ने आईपीओ पर सब्सक्राइब की रेटिंग दी है. ताजा नोट में ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी घरेलू रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में खासकर सोलर पीवी मॉड्युल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत स्थिति में है. कंपनी घरेलू और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के लिहाज हाई-क्वालिटी के सोलर मॉड्युल बनाती है.
वारी एनर्जीज आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस (तीसरे दिन)
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन
QIBs 1.82
NIIs 24.75
रिटेल 6.69
कर्मचारी 3.30
कुल 9.19

वारी एनर्जीज का कारोबार
सोलर सेक्टर में दिग्गज कंपनी वारी एनर्जीज का कारोबार काफी बढ़िया है. यह भारत में सोलर पीवी मॉड्युल्स बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. करीब 143 एकड़ में कंपनी के 5 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनकी कुल क्षमता 13.3 गीगावाट का है. सोलर पीवी मॉड्युल्स को तैयार को तैयार करने के लिए कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करती है.
आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार लींक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है. इसके लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स में एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इंटेसिव फिस्कल सर्विसेज और आईटीआई कैपिटल हैं.
वारी एनर्जीज आईपीओ
- 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 1427 से 1503 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 9 शेयर
- आईपीओ साइज: 4,321.44 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 3,600 करोड़ रुपए
- ओएफएस: 721.44 करोड़ रुपए
- न्यूनतम निवेश: 13,527 शेयर
ग्रे मार्केट में धांसू लिस्टिंग के संकेत
वारी एनर्जीज का शेयर ग्रे मार्केट प्रीमियम में धमाकेदार लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. अलग-अलग प्लैटफॉर्म से एकट्ठे आंकड़ों के मुताबिक शेयर 2878 रुपए के भाव पर लिस्टिंग संकेत दे रहा है. जबकि प्राइस बैंड 1427 से 1503 रुपए है. यह आईपीओ के जबरस्दत डिमांड को दर्शा रहा है.
आईपीओ फंड का कहां होगा इस्तेमाल
मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक फंड का इस्तेमाल ओडिशा में 6 जीडब्ल्यू इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्युल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए होगा. साथ ही स्वामित्व वाली सहायक कंपनी संगम सोलर वन प्राइवेट लिमिटेड के लिए होगा.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications