Noel Tata Net Worth: टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा की घोषणा हो गई है। दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को यह जिम्मेदारी दी गई है। नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी ट्रस्ट के ट्रस्टी थे, और अब उन्हें पूरे टाटा समूह की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नोएल टाटा की कितनी संपत्ति के मालिक है यानी उनकी आखिर कितनी नेट वर्थ है।

नोएल टाटा की कितनी है नेट वर्थ? (Noel Tata Net Worth In Hindi)
नोएल टाटा कंपनी ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और वोल्टास के अध्यक्ष हैं। वे टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा, नोएल टाटा सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी भी हैं। वह अगस्त 2010 से नवंबर 2021 तक टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रहें हैं, जिसके दौरान कंपनी का कारोबार 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया। उन्होंने साल 1998 में एक स्टोर से वर्तमान में 700 स्टोर तक ट्रेंट लिमिटेड का विस्तार किया।
स्टार बॉयोपिक की रिपोर्ट के अनुसार, नोएल टाटा के पास टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है और उनकी 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 12,455 करोड़ रुपये) की एस्टिमेटेड नेट वर्थ है।
नोएल टाटा ने कहां से पूरी की है पढ़ाई? (Noel Tata Education)
नोएल टाटा ने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। साथ ही उन्होंने फ्रांस के INSEAD Business School से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव का प्रोग्राम भी किया है।
नोएल टाटा का टाटा के साथ सफर ऐसे हुआ शुरू (Noel Tata News)
स्टार बायोपिक की रिपोर्ट के अनुसार, नोएल टाटा ने टाटा इंटरनेशनल से अपना सफर शुरू की, जो टाटा के अंतरराष्ट्रीय कारोबार का प्रबंधन करता है। उनका करियर साल 1999 में तब शुरू हुआ जब उन्हें अपनी मां सिमोन टाटा द्वारा स्थापित खुदरा कंपनी ट्रेंट का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में, ट्रेंट ने पूरे भारत में अपना विस्तार किया और इसका वर्तमान बाजार कैपिटलाइजेशन 2.93 लाख करोड़ रुपये है।
इसके बाद साल 2003 में, नोएल टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास के साथ अन्य प्रमुख टाटा कंपनियों के बोर्ड में शामिल हो गए। जिससे टाटा समूह के भीतर उनका प्रभाव और बढ़ गया।
फिर 2010 तक, उन्हें टाटा इंटरनेशनल का एमडी बना दिया गया, एक ऐसा कदम जिसने कई लोगों ने ये भी अनुमान लगाया कि वह टाटा समूह के प्रमुख के रूप में रतन टाटा के उत्तराधिकारी होंगे।
नोएल टाटा का परिवार (Noel Tata Family)
नोएल टाटा दिवगंत रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा का जन्म 1957 में हुआ था। नोएल टाटा ने आलू मिस्त्री से शादी की है और उनके तीन बच्चे हैं- माया, नेविल और लीह है। टाटा परिवार की विरासत उनके बच्चों द्वारा विभिन्न टाटा कंपनियों में शामिल होने के साथ जारी है। नोएल के बेटे नेविल टाटा साल 2016 में ट्रेंट में शामिल हुए और फिलहाल वह इस ग्रुप की रिटेल चेन में से एक स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं। नोएल टाटा की छोटी बेटी माया टाटा माया हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह टाटा ऑपरचुनैटी फंड में काम करती थीं, लेकिन इसके बंद होने के बाद वह टाटा डिजिटल सेक्शन का हिस्सा बन गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications