Neol Tata New Chairman Tata Trust: रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। अब टाटा समूह की जिम्मेदारी नोएल टाटा के कंधों पर आ गई है। वे 100 देशों में फैले टाटा समूह के विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे।

टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से उन्हें अपना चेयरमैन चुना। 67 साल के नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और कई सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसमें टाटा ट्रस्ट भी शामिल है। वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा
रतन टाटा के बाद अब नोएल टाटा, ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे। आपको बता दें कि नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा और सिमोन टाटा के 67 वर्षीय बेटे हैं।
नोएल टाटा ने इस जगह पूरी की है पढ़ाई
नोएल टाटा ने यूके के ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा है। इसके अलावा फ्रांस में INSEAD से इंटरनेशनल एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया है। नोएल टाटा ने इससे पहले नेस्ले, यूके के साथ काम किया था।
नोएल टाटा का परिवार
नोएल आयरिश नागरिक हैं और उनकी शादी पालोनजी मिस्त्री से हुई है। उनके तीन बच्चे लिआ, माया और नेविल हैं।
टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन रहे हैं नोएल टाटा
नोएल टाटा कंपनी टाइटन और टाटा स्टील के वाइस-चेयरमैन हैं। वह टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट जिसमें जूडियो और वेस्टसाइड भी शामिल है। वह इनके मालिक हैं और इसकी एनबीएफसी फर्म टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प के चेयरमैन भी हैं।
उनकी सबसे हालिया कार्यकारी भूमिका टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में थी, जिसमें उन्होंने अगस्त 2010 से नवंबर 2021 तक अपने कार्यकाल के दौरान रिवेन्यू 500 मिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर से अधिक की वृद्धि के साथ महत्वपूर्ण विकास में अपना योगदान दिया है।
आपको बता दे कि नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नियुक्त करने के अलावा मेहली मिस्त्री को परमानेंट ट्रस्टी बनाया गया है।
नोएल टाटा के पास टाटा संस में है इतनी हिस्सेदारी
टाटा ट्रस्ट्स, टाटा ग्रुप से जुड़े तमाम ट्रस्ट्स की एक यूनाइटेड बॉडी है। जिसमें सर रतन टाटा ट्रस्ट और दोराबजी टाटा ट्रस्ट सबसे अहम हैं। नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं। इसकी यूनाइटेड रूप से टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
