मोस्ट पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में पहली बार निर्मला सीतारमण भी शामिल हुई।
नई दिल्ली: मोस्ट पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में पहली बार निर्मला सीतारमण भी शामिल हुई। जी हां फोर्ब्स मैगजीन की 100 मोस्ट पावरफुल विमेन की लिस्ट में एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रोशनी नादर मल्होत्रा और बायोकॉन लिमिटेड की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ भी शामिल हैं। भारत की पहली वित्त मंत्री सीतारमण पहले रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। सीतारमण पहली महिला मंत्री हैं, जो स्वतंत्र रूप से वित्त मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रही हैं। वंदे भारत: वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानिए कितना है किराया ये भी पढ़ें

34वें पायदान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
आपको इस बात की भी जानकारी दें कि इस लिस्ट में निर्मला सीतारमण ने पहली बार जगह बनाई है। लिस्ट में सीतारमण 34वें पायदान पर हैं। सीतारमण पहली महिला हैं जो फुल टाइम फाइनेंस मिनिस्टर बनी हैं। इससे पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने यह पोर्टफोलियो अपने पास रखा था। फोर्ब्स की 100 मोस्ट पावरफुल विमेन की लिस्ट में सबसे ऊपर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल हैं। इसके बाद यूरोपीयन सेंट्रल बैंक की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लगार्ड हैं। अमेरिकी हाउस ऑफ रीप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भी हैं। वहीं टाइम मैगजीन की पर्सन ऑफ द ईय़र ग्रेता थुनबर्ग ने इस लिस्ट में पहली बार अपनी जगह बनाई है। फोर्ब्स मैगजीन का कहना है, "2019 में दुनिया भर की महिलाओं ने सरकार, बिजनेस, फिलैंथ्रॉपी (दान) और मीडिया में अपनी लीडरशिप का दावा किया है। इन्होंने अपनी एक नई राह तैयार की है।"
डॉनल्ड ट्रंप की बेटी 42 वें पायदान पर
रोशनी नादर मल्होत्रा लिस्ट में 54वें नंबर पर हैं। एचसीएल के सीईओ होने के नाते रोशनी 8.9 अरब डॉलर की इस कंपनी के सारे रणनीतिक फैसले लेती हैं। मल्होत्रा कंपनी के कॉरपोरेट सोशल रेसपॉन्सबिलिटी कमिटी की चेयरपर्सन और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। जबकि डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप 42 वें पायदान पर है। वहीं मजूमदार शॉ इस लिस्ट में 65वें नंबर पर हैं। वह देश की सबसे अमीर महिला हैं। उन्होंने देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बोयकॉन शुरू की है। इस कंपनी का मार्केट अब अमेरिका में भी बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications