वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब यात्री दिल्ली से कटरा सिर्फ 8 घंटों में ही पहुंच जाएंगे।
नई दिल्ली: वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब यात्री दिल्ली से कटरा सिर्फ 8 घंटों में ही पहुंच जाएंगे। जी हां देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (22439 व 22440) दिल्ली- कटड़ा के बीच की दूरी तय करने के लिए तैयार है। बता दें कि यात्री इसके लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करा सकते है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक हाई स्पीड ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस के आने से वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करना आसान हो गया क्योंकि ये ट्रेन अब काफी समय में ही अपने गंतव्य पर पहुंच जायेगी। दिल्ली से कटरा के रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अपग्रेड किया गया है। 1 फरवरी से महंगा होगा ट्रेन का सफर, जानिए कितना बढ़ेगा किराया ये भी पढ़ें
काफी सस्ता है ट्रेन का किराया, जानें यहां
- रेलवे ने दिल्ली-कटरा वंदे भारत में भी ‘डायनामिक फेयर' लागू नहीं किया है।
- दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में भी यह किराया प्रणाली लागू नहीं है। वहीं नई दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत का न्यूनतम किराया 1630 रुपये (बेस फेयर 1,120 रु + रिजर्वेशन चार्ज 40 रु + सुपरफास्ट चार्ज 45 रु + कुल जीएसटी 61 रु + केटरिंग चार्ज 364 रु ) है और अधिकतम किराया 3015 रुपये (बेस फेयर 2,337 रु + रिजर्वेशन चार्ज 60 रु + सुपरफास्ट चार्ज 75 रु + कुल जीएसटी 124 रु + केटरिंग चार्ज 419 रु ) है।
- जबकि कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत का किराया मिनिमम 1570 रुपये (बेस फेयर 1,116 रु + रिजर्वेशन चार्ज 40 रु + सुपरफास्ट चार्ज 45 + कुल जीएसटी 61 रु + केटरिंग चार्ज 308 रु ) और मैक्सिमम 2965 रुपये (बेस फेयर 2,337 रु + रिजर्वेशन चार्ज 60 रु + सुपरफास्ट चार्ज 75 रु + कुल जीएसटी 124 रु + केटरिंग चार्ज 369रु ) होगा।
केवल इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, ये हैं टाइम टेबल
जानकारी दें कि ट्रेन नंबर 22439 दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी। यह दिल्ली से कटरा के रास्ते में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। इसके बाद उसी दिन ट्रेन नंबर 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
सप्ताह में केवल इतने दिन चलेगी ट्रेन
इस ट्रेन में दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा आरामदायक सीट, पेंट्री कार में ज्यादा जगह आदि सुविधाएं दी जाएंगी। वंदे भारत को 97 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसमें 360 डिग्री तक घूमने वाली सीटें हैं। एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम है। यह ट्रेन कम बिजली इस्तेमाल करती है। दूसरी ओर इसका वजन कम है, जो इसे स्लीपर कोच के लिए फिट बनाता है। बता दें कि यह ट्रेन नई दिल्ली से कटरा और फिर कटरा से नई दिल्ली से बीच सप्ताह में 5 दिन चलेगी। जबकि मंगलवार को नहीं चलेगी। दिल्ली-कटरा वंदे भारत में एसी चेयर कार वाले 16 कोच हैं। जानकारी दें कि 2022 तक 40 स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस बनकर तैयार हो जाएंगी। फिलहाल वंदे भारत में सिर्फ चेयरकार की सुविधा ही है।


Click it and Unblock the Notifications