नयी दिल्ली। सांख्यिकी मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी विकास दर 5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। सांख्यिकी मंत्रालय ने अपने अग्रिम अनुमान में कहा है कि चालू वित्त वर्ष में विकास दर 5 फीसदी रह सकती है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 140.78 लाख करोड़ रुपये के प्रोविजनल अनुमान की तुलना में 2019-20 में रियल जीडीपी 147.79 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर रह सकती है। 2018-19 में 6.8 फीसदी की विकास दर की तुलना में 2019-20 के दौरान वास्तविक जीडीपी में वृद्धि 5.0 फीसदी रह सकती है। यह नंबर ऐसे समय में जारी किये गये हैं, जब भारतीय अर्थव्यवस्था में आश्चर्यजनक मंदी आयी है। यह जीडीपी के लिए पहले अनुमान हैं। सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करेगी। बजट के बाद दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया जाएगा।

6 सालों के निचले स्तर पर विकास दर
भारत को कुछ समय पहले दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का खिताब मिला था। मगर देश की विकास दर 2019-20 की सितंबर तिमाही में 6 साल के निचले स्तर पर फिसल गयी थी। जुलाई-सितंबर में देश की विकास दर गिर कर 4.5 फीसदी रही थी। विकास दर में इस गिरावट का मुख्य कारण काफी हद तक निवेश में कमी था, जिससे खपत भी प्रभावित हुई। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में वित्तीय दबाव और कमजोर रोजगार सृजन भी इसमें शामिल रहा था। पिछले साल देश में बेरोजगारी भी 45 सालों के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थी।
सरकार का लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
अर्थव्यवस्था में बेशक मंदी चल रही है, मगर सरकार ने 2024-25 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है। इस मामले पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बीते शनिवार को कहा था कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है, मगर कब तक ये बताना मुश्किल है। उनहोंने कहा था कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निजी निवेश बेहद जरूरी है। दिसंबर में यूके की Centre for Economics and Business Research या सीईबीआर ने भी अपनी नयी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि मोदी सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य में दो साल की देरी होगी।
यह भी पढ़ें - मोदी सरकार को झटका : 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य में होगी देरी
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
