Namma Yatri App: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि बेंगलुरु में नाम यात्री एप्लीकेशन कैब सर्विस शुरू की गई है। यह कैब सर्विस चर्चा में भी अपने एक खास कारण की वजह से आई है। नम्मा यात्री द्वारा शुरू की गई कैब सर्विस दरअसल चर्चा में इसलिए बनी हुई है, क्योंकि इसने अगले 6 महीने तक नम्मा यात्री एजुकेशन का इस्तेमाल करने वाले कैब ड्राइवर से किसी भी तरह का चार्ज वसूलने से मना कर दिया है। इस एप्लीकेशन के मुताबिक जो कैब ड्राइवर बेंगलुरु में नम्मा यात्री ऐप का इस्तेमाल करेगा उससे 6 महीने तक किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि नम्मा यात्री बेंगलुरु में स्थित एक फर्म है। इस एप्लीकेशन ने ड्राइवर को लाइफ टाइम जीरो कमीशन की बात कही है। यह एक डायरेक्ट टू ड्राइवर मॉडल है।

जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु में इस फर्म का ऑटो रिक्शा सर्विस एप्लीकेशन भी चल रहा है। ऑटो रिक्शा राइड की ये सर्विस बेंगलुरु में काफी ज्यादा फेमस हो चुकी है और लोगों द्वारा भी इसे खूब इस्तेमाल किया जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह कैब सर्विस कई कैटेगरी में अवेलेबल रहेगी। इसमें आपको नॉन एसी मिनी कैब, एयर कंडीशनर के साथ आने वाली मिनी कैब, सेडान, एक्स्ट्रा लार्ज साइज वाली कैब जैसे कई विकल्प मौजूद होंगे जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक इस तरह की कैटेगरी डिवाइड करने से लोगों के बीच एसी और नॉन एसी कैब को लेकर हो रहा विवाद खत्म हो जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह कंपनी जल्दी ही इंटरसिटी रेंटल राइट भी शुरू करने वाली है। इसके अलावा अब बेंगलुरु के बाद कर्नाटक जैसे राज्य में भी कंपनी अपने इस कैब एप्लीकेशन सर्विस का विस्तार करने का प्लान बना रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले 6 महीने तक ड्राइवर से किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि 1 अक्टूबर 2024 के बाद से कंपनी के द्वारा एक दिन में 90 रुपए का चार्ज लिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस समय नम्मा यात्री एप्लीकेशन पर 25,000 से ज्यादा कैब ड्राइवर जुड़ चुके हैं। इस एप्लीकेशन के द्वारा अभी तक कितने यात्री आए हैं इस बात की कोई खास जानकारी नहीं मुहैया करवाई गई है। कैब एप्लीकेशन कंपनी का इरादा अगले 6 महीने के अंदर अपने साथ करीब 1 लाख तक ड्राइवर को जोड़ने का है।
इस कैब इस सर्विस एप्लीकेशन से उन यात्रियों को तो फायदा होगा जिन्हें दिन में तीन-चार सवारियां या उससे ज्यादा मिल रही हैं। अगर ऐसा होता है तो ही क्या ड्राइवर को फायदा होगा वरना 90 रुपए रोज के हिसाब से यह सब्सक्रिप्शन थोड़ा महंगा साबित हो सकता है।
हालांकि फिलहाल इस कैब एप्लीकेशन सर्विस के द्वारा 6 महीने तक किसी भी तरह का चार्ज ड्राइवर से नहीं लिया जाएगा यानी वह जो भी कमाई करते हैं वह पहले पूरा पैसा उन्हें को मिलेगा। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि कितने कैब ड्राइवर को यह सब्सक्रिप्शन वाला प्लान पसंद आता है। क्योंकि अगर किसी भी ड्राइवर को ज्यादा सवारियां मिल रही है तो वह निश्चित तौर पर इस प्लान को मेगा। लेकिन जिन कैब ड्राइवर को कम राइ़ड्स मिल रहे हैं, उनके लिए या थोड़ा महंगा साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत में बढ़ रही बेरोजगारी दर से लोगों को कब तक मिलेगी राहत, क्या कहती है ORF की रिपोर्ट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
