Multibagger Stock, Crorepati Stock: पिछले कुछ महीनों से घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, इससे निवेशकों को कभी मुनाफा तो कभी घाटा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई निवेशक ऐसे होते हैं जो इस तरह के स्टॉक की तलाश में रहते हैं जिनमें मल्टीबैगर रिटर्न मिलने की संभावना अधिक हो।

यदि आप भी ऐसे स्टॉक की तलाश में तो आज हम आपको यहां एक ऐसी कंपनी के शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने पिछले पांच साल में निवेशकों को करोड़पति बनाया है। हालांकि, यहां ध्यान रखने वाली बात है कि किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले उसके बारे में जरूरी अध्ययन और किसी वित्तीय जानकार से राय लेना बहुत जरूरी है, अन्यथा एक छोटी से गलती भी आपको बहुत बड़ा नुकसान करा सकता है।
हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसने पिछले एक साल में 27 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 3 महीने में शेयर 10 फीसदी से अधिक टूटा है। कंपनी मेटल और एनर्जी सेक्टर में कामकाज करती है। इस कंपनी का नाम लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (Lloyds Metals and Energy Ltd) है।
Lloyds Metals Share Price
लॉयड्स मेटल्स के शेयर आज यानी गुरुवार, 6 नवंबर को दोपहर के 12:14 बजे के आसपास 1300 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,613.40 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 907.95 रुपये है। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 68,490.91 करोड़ रुपये था।
पांच साल पहले 5 रुपये से नीचे था भाव
बता दें कि बीएसई पर लॉयड्स मेटल्स के शेयर का भाव पांच साल पहले 30 अप्रैल 2020 को 4.59 रुपये पर था। ऐसे में देखें तो कंपनी ने पांच सालों में 12,300 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। वहीं, पिछले दो साल 140 फीसदी से अधिक जबकि तीन साल में 600 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं लॉन्ग टर्म यानी 10 साल की बात करें तो निवेशकों को 39,000 फीसदी से अधिक का बंपर रिटर्न मिले हैं।
1 लाख के बन गए 2.8 करोड़ रुपये
यदि किसी निवेशक ने अप्रैल 2020 में कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे 21 हज़ार से अधिक शेयर्स मिलते। यदि उन सभी शेयरों को अब तक हॉल्ड कर रखा गया होता तो आज यानी गुरुवार के ट्रेडिंग प्राइस 1300 रुपये के हिसाब से उनकी वैल्यू बढ़कर 2.8 करोड़ रुपये से अधिक हो गई होती। ध्यान रहे कि इस कैलकुलेशन में किसी प्रकार के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
