Crorepati Stock; Multibagger Stock: पिछले कुछ समय से देखें तो शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और स्टॉक मार्केट में इस तरह का दौर चलता रहता है। ऐसे में निवेशकों को कभी मुनाफा तो कभी नुकसान होता है। लिहाजा निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं जिसमें मल्टीबैर रिटर्न मिलने की संभावना अधिक हो।

पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे स्टॉक्स उभरकर सामने आए हैं जिसने अपने दमदार रिटर्न से निवेशकों को मालामाल कर दिए हैं। यदि आप भी ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जो आज हम आपको यहां पर एक ऐसी कंपनी के शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने पिछले पांच साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं और लखपति से करोड़पति बना दिए हैं। सबसे खास बात कि स्टॉक का भाव फिलहाल 100 रुपये से नीचे है। हालांकि एक समय में इस शेयर की कीमत 600 रुपये से ऊपर निकल गई थी।
हम यहां जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड (Swadeshi Industries and Leasing Ltd) है। यह शेयर पिछले काफी समय से अपर सर्किट छू रहा है। सोमवार को भी इसमें 2 फीसदी का अपर सर्किट लगा था और आज मंगलवार (4 नवंबर) को भी 2 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 99.93 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 99.93 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 2.66 रुपये है। बाज़ार बंद होने पर बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 108.10 करोड़ रुपये था।
Swadeshi Industries Share Price Return History
पिछले एक सप्ताह में स्टॉक 10 फीसदी चढ़ा है जबकि एक महीने में 51 फीसदी और तीन महीने में 161 फीसदी से अधिक उछला है। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर 849 फीसदी और इस साल अब तक 3322 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। पिछले एक साल और तीन साल की बात करें तो शेयर ने 3656 फीसदी और 6474 फीसदी की उछाल दर्ज की है। वहीं निवेशकों को स्वदेशी इंडस्ट्रीज के शेयर ने पांच साल की अवधि में 33210 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
5 साल पहले 1 रुपये से नीचे था भाव
पांच साल पहले कंपनी के शेयर का भाव 1 रुपये से नीचे था। 11 जुलाई 2014 को शेयर का भाव 642 रुपये था लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट दर्ज होती गई और 6 नवंबर 2020 को 0.29 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद फिर से स्टॉक में तेजी आनी शुरु हुई और बढ़ते हुए 5 साल में अब 100 के करीब पहुंच गया है।
1 लाख रुपये को बनाया 3 करोड़ रुपये
यदि किसी व्यक्ति ने पांच साल पहले 6 नवंबर 2020 को 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसे 3.44 लाख से अधिक शेयर्स मिलते। अब अगर उन शेयरों को अब तक होल्ड कर रखा गया होता तो मंगलवार (4 नवंबर) की क्लोजिंग प्राइस 99.93 रुपये के हिसाब से उन शेयरों की वैल्यू बढ़कर 3.4 करोड़ रुपये हो गए होते। इस कैलकुलेशन में किसी प्रकार के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
