दुनिया के पांचवें सबसे अमीर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया।
नई दिल्ली: दुनिया के पांचवें सबसे अमीर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथा वह दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है। JioMart ऐप लॉन्च : शॉपिंग पर मिलेगी कैशबैक के साथ Free होम डिलीवरी ये भी पढ़ें

रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। जानकारी दें कि शेयर बाजार के आंकड़ों के हिसाब से दुनियाभर में बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है।
सऊदी अरामको 1700 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर
इस श्रेणी में 1,700 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद क्रमश: एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट (गूगल) का स्थान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर बृहस्पतिवार को 2.82 फीसदी चढ़कर 2,060.65 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। वहीं कंपनी के हाल में जारी राइट्स इश्यू और अन्य शेयरों में अलग-अलग कारोबार हुआ। कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन 13.5 लाख करोड़ रुपये या 181 अरब डॉलर से अधिक रहा।
एशिया में रिलायंस शीर्ष 10 में शामिल
इससे पहले किसी भी भारतीय कंपनी के बाजार पूंजीकरण ने 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार नहीं किया है। रिलायंस का बाजार मूल्यांकन शेवरॉन के 170 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण से भी अधिक है। यूनिलीवर, ओरेकल, बैंक ऑफ चाइना, बीएसपी ग्रुप, रॉयल डच शैल और सॉफ्ट बैंक की रैकिंग भी रिलायंस से नीचे है। एशिया में रिलायंस शीर्ष 10 में शामिल है। चीन की अलीबाबा दुनियाभर में सातवें स्थान पर है। शीर्ष 100 में रिलायंस के अलावा भारत से एक और कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस शामिल है।
अलीबाबा सातवें नंबर पर
रिलायंस का बाजार मूल्यांकन शेवरॉन के 170 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण से भी अधिक है। यूनिलीवर, ओरेकल, बैंक ऑफ चाइना, बीएसपी ग्रुप, रॉयल डच शैल और सॉफ्ट बैंक की रैकिंग भी रिलायंस से नीचे है। एशिया में रिलायंस शीर्ष 10 में शामिल है। चीन की अलीबाबा दुनियाभर में सातवें स्थान पर है।
टॉप 100 लिस्ट में टीसीएस भी शामिल
टॉप-100 में रिलायंस के अलावा भारत से एक और कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस शामिल है। टीसीएस का मार्केट कैप 109 अरब डॉलर यानी 8.14 लाख करोड़ रुपये है।
ये हैं विश्व के टॉप-10 अमीर बिजनेसमैन
स्थान बिजनेसमैन कंपनी नेटवर्थ
1 जेफ बेजोस अमेजन 13.86 लाख करोड़ रुपए
2 बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट 8.4 लाख करोड़ रुपए
3 बर्नार्ड एवं फैमिल एलवीएमएच 8.35 लाख करोड़ रुपए
4 मार्क जुकरबर्ग फेसबुक 6.64 लाख करोड़ रुपए
5 मुकेश अंबानी रियलांस इंडस्ट्रीज 5.57 लाख करोड़ रुपए
6 वारेन बफेट बर्कशायर हैथवे 5.42 लाख करोड़ रुपए
7 लैरी एलिसन ओरेकल 5.42 लाख करोड़ रुपए
8 एलन मस्क टेस्ला 5.34 लाख करोड़ रुपए
9 स्टीव बामर माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर 5.32 लाख करोड़ रुपए
10 लैरी पेज गूगल इंक को-फाउंडर 5.17 लाख करोड़ रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications