दुनिया के टॉप 10 अमीरों को एक ही दिन में 34 अरब डॉलर का झटका लगा है। जी हां मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस समेत टॉप 10 अमीरों को बड़ा नुकसान हुआ है।
नई दिल्ली: दुनिया के टॉप 10 अमीरों को एक ही दिन में 34 अरब डॉलर का झटका लगा है। जी हां मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस समेत टॉप 10 अमीरों को बड़ा नुकसान हुआ है। भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में करीब एक अरब डॉलर की कमी आई है। बता दें कि दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल की वजह से टॉप 10 धनकुबेरों के खाजानों पर असर पड़ा है। इससे उन्हें एक दिन में 34 अरब डॉलर (करीब 25.16 खरब रुपये) की चपत लगी है। अमीरों की लिस्ट : अमेरिका में छा गए ये 7 भारतीय, जानें नाम

तीसरे पायदान पर आ गए बिलगेट्स
वहीं फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर बिल गेट्स एक पायदान लुढ़क कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी जगह बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली ने ले ली है। बिलगेट्स अब तीसरे पायदान पर हैं। जबकि पहले नम्बर अमेजन के मुख्य कार्यकारी जेफ बेजोस हैं।
मुकेश अंबानी को लगा तगड़ा झटका
इस दौरान भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में करीब एक अरब डॉलर की कमी आई है। बता दें बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार करीब 3.5 फीसद से अधिक लुढ़ककर लाल निशान पर बंद हुए थे। डाऊ जोंस 943 अंक टूटकर 26519 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक में 426 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी भी 119 अंक टूटा। फेसबुक के शेयर साढ़े पांच फीसद से ज्यादा लुढ़क गए। बता दें कि फोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है। जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है।
रैंकिंग रईस नेटवर्थ गिरावट
- 1 जेफ बेजोस 186.3 अरब डॉलर 6.7 अरब डॉलर
- 2 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 115.1 अरब डॉलर 4.7 अरब डॉलर
- 3 बिलगेट्स 112.7 अरब डॉलर 2 अरब डॉलर
- 4 मार्क जुकरबर्ग 98.4 अरब डॉलर 5.7 अरब डॉलर
- 5 मुकेश अंबानी 85.1 अरब डालर 907 मिलियन डॉलर
- 6 एलन मस्क 90.3अरब डॉलर 3.5 अरब डॉलर
- 7 वॉरेन बफेट 76 अरब डॉलर 2.2 अरब डॉलर
- 8 लैरी एलिशन 73.9 अरब डॉलर 1.9 अरब डॉलर
- 9 स्टीव बॉल्मर 69.7 अरब डॉलर 3 अरब डॉलर
- 10 लैरी पेज 67.7 अरब डॉलर 3.5 अरब डॉलर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
