अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की खुदरा इकाई में अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वरलेक पार्टनर्स ने 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले 7,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
नई दिल्ली: अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की खुदरा इकाई में अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वरलेक पार्टनर्स ने 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले 7,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस बात की जानकारी आज रिलायंस इंडस्ट्रीज दी। जानकारी दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 9 सितंबर को इस सौदे की घोषणा की थी। कंपनी ने तब कहा था कि सिल्वरलेक उसकी इकाई रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। Mukesh Ambani बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल ये भी पढ़ें

कंपनी ने खरीदी थी 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी
आरआईएल ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि आरआरवीएल को एसएलपी रेनबो होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (सिल्वर लेक) से 7,500 करोड़ रुपये की राशि मिली है। शेयर के आवंटन के बाद एसएलपी रेनबो होल्डिंग्स के पास आरआरवीएल की 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गयी है। इस सौदे में आरआरवीएल का मूल्यांकन 4.21 लाख करोड़ रुपये का किया गया। यह रिलांयस इंडस्ट्रीज की किसी इकाई में सिल्वरलेक का इसी साल में अरबों डॉलर का दूसरा निवेश है। इससे पहले सिल्वरलेक ने जियो प्लैटफॉर्म्स में 1.35 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की थी। सिल्वरलेक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनी है। सिल्वरलेक के पास प्रबंधित संपत्तियों तथा प्रतिबद्ध पूंजी मिलाकर 60 अरब डॉलर से अधिक की पूंजी है।
सिल्वर लेक के पास पहले से ही एयरबीएनबी, अलीबाबा, अल्फाबेट की वेरीली और वायमो इकाइयां, डेल टेक्नोलॉजीज, ट्विटर तथा कई अन्य वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने खुदरा कारोबार को बढ़ावा देने के लिये पिछले महीने फ्यूचर ग्रुप के खुदरा और लॉजिस्टिक व्यवसायों का 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था। जियो प्लैटफॉर्म्स में 9.9 प्रतिशत की हिस्सेदारी के बदले फेसबुक के द्वारा 43,573.62 करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद सिल्वर लेक उसमें (जियो प्लैटफॉर्म्स में) पैसा लगाने वाली अमेरिका की पहली निजी इक्विटी कंपनी रही है।
सिल्वर लेक ने दो किश्तों में जियो प्लैटफॉर्म्स में कुल 10,202.55 करोड़ रुपये में 2.08 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद की है। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी निजी इक्विटी कंपनियां केकेआर, विस्टा और जनरल अटलांटिक ने भी जियो की हिस्सेदारी खरीदने के मामले में सिल्वर लेक का अनुसरण किया। जियो के अन्य उल्लेखनीय निवेशकों में गूगल और अबू धाबी के संप्रभु धन कोष मुबाडाला भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications