Mukesh Ambani बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर, जान‍िए ल‍िस्‍ट में कौन-कौन शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डारेक्टर मुकेश अंबानी फोर्ब्स के अनुसार दुनिया के 5 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

नई द‍िल्‍ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डारेक्टर मुकेश अंबानी फोर्ब्स के अनुसार दुनिया के 5 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज 200 अरब डॉलर से अधिक का बाजार पूंजीकरण बनने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। आरआईएल के शेयरों में आई तेजी के कारण मुकेश अंबानी फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियेनियर इंडेक्स में 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस तरह उन्होंने वॉरेन बफे और एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है।

According to Forbes Mukesh Ambani became the 5th richest in the world

रिलायंस ने रचा इतिहास, शेयरों में तेजी
जानकारी दें कि अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस में हिस्सेदारी खरीदने की खबर आने के बाद आरआईएल के शेयरों में तेजी आई और ये रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर पहुंच गए। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 88.6 अरब डॉलर हो चुकी है। इस इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी गुरुवार को दुनिया के टॉप विनर रहे। उनकी नेटवर्थ में 8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

 पहले नंबर पर जेफ बेजोस

पहले नंबर पर जेफ बेजोस

जानकारी दें कि फोर्ब्स रियल टाइम बिलियेनियर इंडेक्स में टॉप 10 पायदान पर काबिज अरबपति और उनकी नेटवर्थ इस तरह है।
1. जेफ बेजोस- 192.1 अरब डॉलर
2. बिल गेट्स- 115.6 अरब डॉलर
3. बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली- 114.6 अरब डॉलर
4. मार्क जुकरबर्ग- 100.5 अरब डॉलर
5. मुकेश अंबानी- 88.6 अरब डालर
6. वॉरेन बफे- 83 अरब डॉलर
7. एलन मस्क- 78.2 अरब डॉलर
8. लैरी एलिसन- 74.7 अरब डॉलर
9. स्टीव बॉलमर- 72.1 अरब डॉलर
10. लैरी पेज- 69.2 अरब डॉलर

 सिल्वर लेक ने किया 7500 करोड़ रु का निवेश

सिल्वर लेक ने किया 7500 करोड़ रु का निवेश

इससे पहले सिल्वर लेक ने रिलायंस जियो में हिस्सेदारी खरीद चुकी है। अब घोषणा हुई है कि वह रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी 7500 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इसकी वजह से गुरुवार को बीएसई पर रिलायंस के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 2,343.90 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शेयर में तेजी से कंपनी ने 200 अरब डॉलर मार्केट कैप के स्तर को छुआ।

 लगातार तीसरी बार जेफ बेजोस नंबर 1 के पायदान पर

लगातार तीसरी बार जेफ बेजोस नंबर 1 के पायदान पर

वहीं दूसरी ओर फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची जारी की। जि‍समें लगातार तीसरी बार अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस नंबर 1 के पायदान पर बने हुए हैं। जबक‍ि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में कमी आई है। फो‌र्ब्स के अनुसार सर्वाधिक धनी जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 179 अरब डालर है। जानकारी दें कि अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। बता दें कि इन 400 लोगों की इस सूची में खास बात ये है कि इसमें सात भारतीय-अमेरिकियों को जगह मिली है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+