नई दिल्ली। मुकेश अंबानी न सिर्फ देश के सबसे बड़ी कारोबारी हैं, बल्कि उनका नाम दान करने में भी आता है। मंदिरों में अक्सर वह बड़ा दान करते रहते हैं। इस बार रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी ने कामाख्या मंदिर में सोने का गुंबद बनाने का काम शुरू किया है। इस काम में करीब 19 किलो सोना लगेगा। ऐसी उम्मीद है कि यह काम दिवाली तक पूरा हो जाएगा। कामाख्या मंदिर हिन्दुओं के लिए काफी पवित्र है। लॉकडाउन में इस मंदिर को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि पिछली 12 अक्टूबर को इसे फिर से भक्तों के लिए खोला गया है।

मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से कामाख्या मंदिर को दिवाली पर मिलने वाले तोहफे का काम जारी है। इस काम को लोकल आर्टिस्ट पूरी मेहनत के साथ मंदिर के गुंबद को सोने से सजाने पर काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी इस निर्माण में दिलचस्पी ले रहे हैं। मुकेश अंबानी ने रिलायंस के जूलरी कारोबार के कलाकारों को इस काम में लगाया हुआ है। इन कलाकारों को पूरी शिद्दत के साथ इस काम को पूरा करने की ताकीद की गई है।
इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा काम
इस समय कामाख्या मंदिर गुंबद कलश पर काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार इसी हफ्ते गुंबद में सोने की पट्टी को चढ़ाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बाकी काम अगले 2 सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस काम को पूरा करने के लिए पहले कॉपर स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया था। बाद में इसी पर सोने का काम किया जा रहा, जिसे पूरा होने पर कामाख्या मंदिर के गुंबद पर लगा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार करीब 3 महीने पहले ही मुकेश अंबानी ने कामाख्या देवालय प्रबंधन समिति से संपर्क कर ऐसा करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही यह सोना कड़ी सुरक्षा के साथ मुंबई से शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर भेजा था। इसके कारण अब मंदिर की सुरक्षा को पुरी की तुलना में बेहद कड़ी की गई है।
4 शक्तिपीठ में एक है कामाख्या मंदिर
कामाख्या मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के प्रमुख के अनुसार लॉकडाउन में कई महीनों तक श्रद्धालुओं के लिए इस मंदिर को बंद किया गया था। लेकिन अब जब मंदिर में भक्त वापस आएंगे तो उनको यहां पर बहुत ही आकर्षक परिवर्तन दिखाई देगा। कामाख्या मंदिर नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है। कामाख्या मंदिर हिन्दु धर्म के 4 शक्तिपीठ में एक है।
यह भी पढ़ें : Gold से सुरक्षित कुछ नहीं, जानिए दुनिया की सरकारों के पास कितना सोना
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications