MP सरकार प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना चला रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई को जारी रखने के लिए छात्राओं को फाइनेंशियल हेल्प प्रदान की जाती है।
सरकार की इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आर्थिक रूप से विकलांग श्रेणियों से संबंधित मेधावी छात्राओं को वित्तीय मदद प्रदान किया जाता हैं।

12वीं कक्षा में 60 फीसदी और उससे अधिक अंक लेने वाली बालिकाओं को इसका लाभ मिलता है। यह स्कॉलरशिप की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए प्रदेश की मूल निवासी छात्रा पात्र है। प्रदेश सरकार की इस योजना में 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ही पात्र होगी साथ ही आवेदक छात्रा शहरी क्षेत्र में निवास करती हो।
प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने के लिए 12वीं कक्षा की अंक पत्रिका, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, शहरी आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति आदि डाक्यूमेंट की जरूरत होगी।
अगर आपके पास सभी डाक्यूमेंट मौजूद है तो फिर इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर आपको स्टूडेंट कार्नर पर रजिस्टर योरसेल्फ के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर टिक करना होगा। इसके बाद आपको कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको नए पेज पर आधार कार्ड नंबर भरना होगा। इसके बाद आपको प्रोसीड पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी को दर्ज करना है। इसके बाद आपको वेरीफाई पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी हो जायेगी।
इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें आपको सभी जानकारियों को भरना होगा साथ ही सभी जरूरी डाक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। इसके बाद सबमिट कर देना है। इस तरह आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
यह भी पढ़ें: Ladli Laxmi Yojana में आसानी से कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रोसेस
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
