MP: प्रदेश सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना चला रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक करना और समाज में बेटियां भी बेटों से कम नहीं होती है, इस सोच का विकास करना है। आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सहायता राशि को किश्तवार विभाजित किया है, जो बच्चों के जन्म से लेकर स्नाकोत्तर की शिक्षा तक निम्न अनुसार दी जाती है, जैसे - 6वीं में 2 हजार रू, 9वीं में 4 हजार रु की सहायता राशि दी जाएगी।

11वीं और 12वीं में 6 हजार रु, स्नातक के पहले व दूसरे वर्ष में 25 हजार रु एवं 21 साल के बाद 1 लाख रु की सहायता राशि दी जाएगी।
प्रदेश के मूल निवासी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं। अगर आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे है तो फिर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने बालिका को गोद लिया है तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
लाड़ली लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, माता-पिता का पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बालिका का टीकाकरण कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण / पासबुक, आदि डाक्यूमेंट की जरूरत होगी।
प्रदेश के गरीब परिवार के लोग इस योजना का लाभ ले सकते है। लाडली लक्ष्मी योजना में एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियां आवेदन कर सकती है। बेटी के जन्म के 1 साल के भीतर इस योजना में आवेदन करना होता है।
आप प्रदेश सरकार की इस योजना में गोद ली हुई बेटी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आपके पास इसके लिए बेटी के गोद लेने का प्रमाण पत्र होना बेहद आवश्यक होता है। इस योजना में आखिरी किस्त बेटी के 21 वर्ष पूर्ण होने पर ही दी जाती है। सरकार की तरफ से अंतिम किस्त के रूप में 1 लाख रु योजनान्तर्गत दिए जाते है।
लाडली लक्ष्मी योजना में आपको आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको दिखाई दे रहे आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद नया पेज ओपन होगा। इसमें इस योजना से जुड़ी टर्म एंड कंडीशन दी रहेगी साथ ही जरूरी दस्तावेज का विवरण भी दिया रहेगा। आपको इसके बाद कुछ स्वघोषणा को स्वीकार करना होगा। इसके बाद आपको आगे बढ़ने का विकल्प का चयन करना है।
आपको इसके बाद लाड़ली की समग्र आईडी, लाड़ली के फैमिली की समग्र आईडी एवं प्रथम / द्वितीय एवं जुड़वाँ लाड़ली के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको समग्र से जानकारी प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको आगे बढ़े वाले ऑप्शन का चयन करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना में आवेदन करने का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको सभी जरुरी जानकारी को दर्ज करना होगा साथ ही सभी डाक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। इसके बाद सबमिट कर देना है। आप इस तरह इस योजना में आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
