Barclays: ब्रिटिश बैंक बार्कलेज मे 2000 से अधिक लोगों की नोकरी जा सकती है। दरअसल, बार्कलेज बैंक करीब 1.25 अरब डॉलर बचाने के प्लान पर कार्य कर रहा है। कर्मचारियों की छंटनी की इसी के हिस्से के रूप में जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नौकरियां मुख्य रूप से बार्कलेज के ऑफिस में जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सीईओ सीएस वेंकटकृष्णन की अगुवाई में बार्कलेज के मैनेजर्स, बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने के प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे हैं। ये प्लान अगर पूरी तरह से लागू किया गया तो 1 हजार 500 से 2 हजार नौकरियां जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि संभावित कटौती मुख्य रूप से बार्कलेज एक्जीक्यूशन सर्विसेज में होगी, जिसे आंतरिक रूप से 'बीएक्स' के रूप में जाना जाता है।
ब्रिटिश बैंक के 2 मुख्य बिजनेस डिवीजंस, यूके रिटेल बैंकिंग और इंटरनेशनल के लिए सपोर्ट फंक्शंस को कंसोलिडेट करने के लिए बीएक्स को 2017 में क्रिएट किया गया था। इसे डुप्लीकेशन को खत्म करने और संकट के बाद के रिस्क प्रबंधन नियमों को लागू करने के लिए डिजाइन किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के सालों में बार्कलेज ने बोनस में कटौती और इसके साथ साथ अपने रिटेल और निवेश बैंकिंग व्यवसायों में नौकरियों में कटौती करके खर्चों को कम करने की प्रयास की है।
मगर बीएक्स में कटौती और संभावित बचत के कदम पहले कभी सामने नहीं आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि बीएक्स हेडकाउंट पर चर्चा चल रही है और बार्कलेज अन्य क्षेत्रों में छंटनी को वरीयता देने का निर्णय कर सकता है।
बीएक्स की स्टाफिंग और लागत में हाल के सालों में काफी इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चलता है कि वर्ष 2017 के आखिरी में इसके कर्मचारियों की संख्या 20 हजार थी।
यह 2022 के आखिरी तक बढ़ कर करीब 22 हजार 300 हो गई और अब बार्कलेज के कुल कर्मचारियों में बीएक्स के स्टाफ का योगदान एक चौथाई से अधिक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी बीच बीएक्स में सालाना स्टाफ लागत 1.8 अरब पाउंड से बढ़कर 2 अरब पाउंड हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएक्स के अंदर सभी टीमों के मैनेजर 2024 में लागत में कमी लाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Cipla का शेयर गिरावट के बाद फिर संभला, जानिए वापिस खरीदारी की वजह
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
