Cipla के शेयर आज ग्रीन जोन में लौटे हैं। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी दवा नियामक (यूएसएफडीए) के वार्निंग लेटर ने शेयरों पर जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसके चलते इस कंपनी के शेयर लगभग 8 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर बंद हुए थे।
मनीकंट्रोल की खबर के अनुसार, यह गिरावट इस वर्ष की अब तक की सबसे अधिक गिरावट थी। हालांकि एक्सचेंज फाइलिंग में सिप्ला ने कारोबारी दिन की समाप्ति पर सफाई दी तो आज इस कंपनी के शेयर संभलते हुए दिख रहे हैं।

आज यानी शुक्रवार 24 नवंबर 2023 को बीएसई पर 11:34 बजे में यह 2.96 फीसदी के उछाल के साथ 1203.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
यूएसएफडीए ने क्यों भेजा था वार्निंग लेटर
सिप्ला को यूएसएफडीए ने जो वार्निंग लेटर भेजा है, उस वार्निंग लेटर में उत्पाद से जुड़ी शिकायतों और प्रोडक्ट्स में सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी के साथ-साथ डेटा इंटिग्रिटी से जुड़े सवाल उठाए गए हैं।
यह वार्निंग लेटर फरवरी 2023 में सिप्ला की इंदौर के पीतमपुर में स्थित प्लांट में नियमित तौर पर होने वाली गुड मैनुफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज के निरीक्षण से जुड़ा है।
फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला को फॉर्म 483 में निरीक्षण से जुड़े आठ ऑब्जर्वेशंस मिले हैं। अमेरिकी दवा नियामक की वेबसाइट के अनुसार, जब जांच करने वाले को फूड ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट और इससे जुड़े एक्ट्स के नियमों के उल्लंघन का पता लगता है। तब फॉर्म 483 जारी किया जाता है।
कंपनी के शेयर में आज कैसे थमी गिरावट
मनीकंट्रोल की एक खबर के अनुसार, 23 नवंबर गुरुवार को सिप्ला ने इक्विटी बाजार में कारोबारी दिन के समाप्ति के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि सिप्ला ने अमेरिकी दवा नियामक की जांच से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं छिपाई है।
कंपनी के अनुसार, अमेरिकी दवा नियामक उसे जो भी लेटर भेज रही है, 24 घंटे के भीतर एक्सचेंजों को इसकी जानकारी दे दी जा रही है। सिप्ला की तरफ से कहा गया है कि कंपनी इस मामले को लेकर अमेरिकी दवा नियामक के संपर्क में है।
कंपनी के अनुसार, वार्निंग लेटर का उत्तर निर्धारित वक्त में भेजने पर कार्य हो रहा है। इतना ही नहीं कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि इस पूरी प्रोसेस का उसके मौजूदा कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इसने सिप्ला के शेयरों को लेकर सेंटिमेंट पॉजिटिव किया।
शेयर का 52 सप्ताह का हाल
अगर हम कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,283.00 रु हैं। वहीं, अगर हम 52 सप्ताह के निचले स्तर की बात करें तो फिर ये 852 रु हैं।
इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 6 महीने में करीब 28.06 फीसदी रिटर्न दिया हैं। वही, अगर हम 1 महीने की बात करें तो फिर यह शेयर 1 महीने में लगभग 3.82 फीसदी ऊपर चढ़ा है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Jaynti Kanani Success Story: कभी 6 हजार रु मिलता था वेतन, आज है अरबों की कंपनी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications