Jaynti Kanani Success Story : आज हम आपको जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है उसका नाम जयंती कनानी है। वे गुजरात के एक युवा उद्यमी है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि गरीबी में गुजारा करके भी सफलता हासिल की जा सकती है।
जयंती कनानी साधारण परिवार में पले-बढ़े हैं और कठिन हालात में पढ़-लिखकर जयंती कनानी ने एक असाधारण सफर तय किया लेकिन वे आज लगभग 55 हजार करोड़ रु की कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने एक अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू किया। आज वे अब दूसरों को जॉब दे रहे हैं।

एक समय ऐसा था जब जयंती की फैमली अहमदाबाद में एक छोटे-से फ्लैट में रहती थी। जयंती कनानी के पिता अहमदाबाद में एक डायमंड फैक्ट्री में काम करते थे। उनके पिता ने मजदूरी करके उनको पढ़ाया था।
जयंती कनानी ने फैमिली की कमजोर आर्थिक स्थिति के बीच किसी तरह से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उनके गर के हालात ऐसे नहीं थे कि वे आगे पढ़ सकें इसलिए, जयंती ने अपनी पढ़ाई पूरी करते ही काम करना शुरू कर दिया।
उनकी पढ़ाई के बाद नौकरी लग गई, उन्हें पहली सैलरी के तौर पर केवल 6 हजार रुपये मिलते थे। क्योंकि इन पैसों से फैमिली का गुजारा करना काफी कठिन था इसी वजह से वे अतिरिक्त आय के लिए नौकरी के बाद भी घर से कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे।
उन्होंने नौकरी और पार्ट टाइम आय के बाद भी अधिक कमाई नहीं कर पा रहें थे। उन्हें अपनी शादी के लिए भी कर्ज लेना पड़ा था। उनके करियर में अहम मोड उस समय आया जब एक कंपनी में डेटा एनालिस्ट के तौर पर काम करने के दौरान उनकी मुलाकात संदीप नेलवाल और अनुराग अर्जुन से हुई।
इन 3 का मकसद एक ही था पैसा कमाना और इसके लिए वे कुछ बड़ा करना चाहते थे। इसके बाद इन तीनों ने मिलकर वर्ष 2017 में पॉलीगॉन की शुरुआत की। इसका नाम शुरुआत में मैटिक रखा गया। कंपनी को महज 6 साल में जबरदस्त सफलता मिली।
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की मौजूदा वैल्यू अब लगभग 55 हजार करोड़ रु आंकी जा रही है। पॉलीगॉन ने 2022 में सॉफ्टबैंक, टाइगर ग्लोबल और सिकोइया कैपिटल इंडिया जैसे निवेशकों से लगभग 450 मिलियन डाॅलर की फंडिंग जुटाई।
यह भी पढ़ें: Business: आज से शुरू हो गया शादियों का सीजन, जानिए कौन सा कारोबार कराएगा कमाई
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications