नई दिल्ली। कोलकाता में बुधवार को नोटों की बारिश होने लगी। इस दौरान सड़क पर जो जितने नोट बीन सका, बीन ले गया। इस दौरान सड़कों पर 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के नोट उड़ उड़ कर गिरते रहे। दरअसल रेवेन्यू इंटेलीजेंस की टीम में एक कंपनी पर छापा मारा था। छापे से बचने के लिए कंपनी के कर्मचारियों ने पैसों को आफिस की खिड़की से सड़क पर फेंक दिया था। इस कंपनी का आफिस पांचवीं मंजिल पर था, इस कारण फेंके गए रुपये सड़क पर काफी दूर तक बिखर गए। पैसे लूटने वालों की वजह से सड़क पर जाम जैसे हालात हो गए।

ये था मामला
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि एक कंपनी में रुपयों का अवैध तरीके से लेनदेन चल रहा है। यह कंपनी थी एमके प्वाइंट। इस कंपनी का आफिस कोलकाता की बेंटिक स्ट्रीट पर स्थित एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में है। इस बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर इस एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनी का ऑफिस है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार बुधवार को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने यहां पर छापा मारा। जैसे ही एमके प्वाइंट के कर्मचारियों को इसका पता चला तो उन्होंने कंपनी में रखे नोटों को बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंकना शुरू कर दिया।
हर तरह के थे नोट
कंपनी के आफिस में हर तरह के नोट थे। जानकारी के अनुसार इन नोटों में 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये और 2,000 रुपये के नोट शामिल थे। इस बिल्डिंग से पैसे गिरते देख नीचे गुजने वालों ने इन नोटों को लूटने शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार कंपनी के कर्मचारियों ने करीब 4 लाख रुपये नीचे फेंके। थोड़ी देर बाद पुलिस वहां पहुंची, लेकिन तब तक जो पैसे लूट सकता था, लूट कर निकल गया।
मनी लॉडरिंग के शक में डाला गया छापा
जानकारी के अनुसार यह छापा मनी लॉडरिंग के शक पर डाला गया था। फिलहाल कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। अब अधिकारी कंपनी के मालिक की तलाश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पीएफ को लेकर न करें यह गलती, देना पड़ सकता है टैक्स
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
