नया वबाल : वाहनों के रजिस्ट्रेशन में जरूरी हुआ मोबाइल नंबर
केंद्र सरकार वाहनों की चोरी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक नियम लेकर आ रही है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार वाहनों की चोरी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक नियम लेकर आ रही है। सरकार के इस नियम के तहत देशभर में वाहनों दस्तावेजों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), व्हीकल रिन्यू सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, एनओसी से मोबाइल नंबर लिंक करना जरूरी होगा। आपको इस बात से अवगत करा दें कि नई व्यवस्था एक अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगी। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 29 नवंबर को सुझाव-शिकायत के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने शुरूआत में इसे दिल्ली और गुजरात के वाहन चालकों और मालिकों के लिए जरूरी किया था, जिसे अब देशभर में लागू किया जाएगा।

जानिए आपको क्या होगा इस पॉलिसी से फायदा
- व्हीकल डाक्यूमेंट्स के साथ मोबाइल नंबर अटैच होने से गाड़ी की चोरी, खरीद फरोख्त पर रोक लागने में मदद मिलेगी।
- वाहन डाटा बेस में मोबाइल नंबर दर्ज होने से जीपीएस के अलावा मोबाइल नंबर की मदद से लोकेशन का पता किया जा सकता है।
- खासकर सड़क दुर्घटना में अपराध को अंजाम देने के बाद पुलिस उक्त व्यक्ति का आसानी से तुरंत पता लगा सकती है और भ्रष्टाचार से भी राहत मिलेगी।
- केंद्र सरकार व अन्य सरकारी संस्थाओं के पास सभी वाहनों और ड्राइविंग लाइसेंस का पूरा डाटा, मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध होगा।
मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने का तरीका जानें यहां
- नियम के तहत एक मोबाइल नंबर पर अधिकतम पांच वाहन ही रजिस्टर होंगे। नए वाहन के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस में आरटीओ की ही मोबाइल नंबर को लिंक किया जा रहा है, पुराने वाहन या डीएल धारकों को खुद ऑनलाइन या आरटीओ कार्यालय जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा।
ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
- अगर वाहन के आरसी या ड्राइविंग लाइसेंस से मोबाइल नंबर जोड़ना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की वेबसाइट लिंक https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice1/stateSelection.do पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनाना होगा।
- बता दें वाहन कैटेगरी के अंतर्गत वाहन पंजीकरण संबंधी सेवाएं पर क्लिक कर आप अपने वाहन के पंजीकरण सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर को शामिल कर सकते हैं।
- जिसके लिए आपको वाहन पंजीकरण संख्या, इंजन नंबर और चेसिस नंबर की जरूरत होगी।
- केंद्र सरकार का वाहन एप्लिकेशन, वाहन पंजीकरण संबंधी सेवाओं के लिए है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
