माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्य नडेला के बेटे जैन नडेला का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। जैन नडेला का निधन सोमवार (28 फरवरी) की सुबह हुआ है। इस बात की जानकारी अधिकारिक तौर पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने दी है।
नई दिल्ली, मार्च 1। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्य नडेला के बेटे जैन नडेला का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। जैन नडेला का निधन सोमवार (28 फरवरी) की सुबह हुआ है। इस बात की जानकारी अधिकारिक तौर पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने दी है। सत्य नडेला के बेटे जैन नडेला को जन्म से दिमागी गंभीर बीमारी थी। इस गंभीर बीमारी का नाम ''सेरेब्रल पाल्सी'' है। सेरेब्रल पाल्सी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है जो बच्चों की शारीरिक गति, चलने-फिरने की क्षमता को प्रभावित करता है।

सत्या नडेला 2014 से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। वह कई मौकों पर बताते रहे हैं कि उनके करियर में बेटे जैन का बहुत योगदान है। साल 2017 में सत्य नडेला ने अपनी किताब में अपने बेटे की इस बीमारी का जिक्र किया था। एक बार उन्होंने कहा था, 'जैन के पैदा होने के बाद मेरे लिए चीजें बदलने लगीं। उसके जन्म ने हर चीज पर असर किया। मैं कैसे सोचता हूं, कैसे लीड करता हूं और किस तरह लोगों से रिलेट करता हूं...ये सब जैन के आने से बदल गया। जैन का इलाज चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में चल रहा था। जैन की मौत के बाद हॉस्पिटल के सीईओ जेफ स्पेरिंग ने बोर्ड से एक मैसेज में कहा, 'जैन को म्यूजिक की पसंद के लिए याद किया जाएगा। उनकी शानदार मुस्कान से हर उस इंसान को खुशी मिलती थी, जो उनसे प्यार करते थे। कंपनी ने स्टाफ को भेजे ईमेल में कहा कि सभी शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रार्थना करें और उन्हें इससे बाहर आने की प्राइवेसी व स्पेस दें। बड़ी खबर : PNB ग्राहक जान लें अप्रैल से होने वाला ये बड़ा बदलाव
क्या है सेरेब्रल पाल्सी
सेरेब्रल पाल्सी न्यूरोलॉजिकल विकारों के समूह को संदर्भित करता है। यह स्थायी रूप से शारीरिक गतिविधियों, जैसे चलना या हिलना-डुलना और मांसपेशी को प्रभावित करता है। दिमाग के किसी हिस्से के असामान्य विकास या कुछ हिस्सों की क्षति से सेरेब्रल पाल्सी होता है। यह क्षति गर्भावस्था में या जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications